{"_id":"67f81d027dfbb5632706316e","slug":"maruti-and-uno-minda-will-open-the-doors-of-development-chief-minister-will-visit-today-sonipat-news-c-197-1-snp1001-135061-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मारुति और यूनो मिंडा खोलेंगी विकास के द्वार, मुख्यमंत्री आज करेंगे दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मारुति और यूनो मिंडा खोलेंगी विकास के द्वार, मुख्यमंत्री आज करेंगे दौरा
Fri, 11 Apr 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा आईएमटी में मुख्यमंत्री के दौरे से पहले निरीक्षण करते डीसीपी नरेंद्र कादियान व
खरखौदा। औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी), खरखौदा में स्थापित हो रहे उद्योग विकास की नई इबारत लिखेंगे। मारुति और यूनो मिंडा सहित अन्य उद्योग स्थापित हो रहे हैं। आईएमटी में निर्माणाधीन मारुति सुजुकी व यूना मिंडा प्लांट का शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दौरा करेंगे। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियों के साथ दोनों कंपनियों की ओर से भी तैयारियां की जा रही हैं। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए रंग-बिरंगे झंडे व स्वागत द्वार बनवाए है।
आईएमटी खरखौदा में मारुति की तरफ से पहले चरण में 800 एकड़ में करीब 1,800 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। प्लांट के पूरी तरह तैयार होकर चालू होने के बाद यह दुनिया का सबसे बड़ा कार निर्माण प्लांट बन जाएगा। वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्लांट की नींव वर्चुअल माध्यम से रखी थी। अब इसका निर्माण अंतिम चरण में है। एक यूनिट में ट्रायल उत्पादन भी शुरू हो चुका है। ऐसे में संभावना है कि प्रधानमंत्री जल्द इस प्लांट का उद्घाटन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा उसकी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 95 एकड़ में बन रहे यूनो मिंडा प्लांट का भी निरीक्षण करेंगे। यूनो मिंडा कंपनी मारुति के लिए अलॉय व्हील्स सहित कई ऑटो पार्ट्स बनाएगी। यूनो मिंडा एक वैश्विक ऑटो कंपोनेंट निर्माता कंपनी है। इसका निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
लगाए जा रहे स्वागत द्वार
एचएसआईआईडीसी की तरफ से स्वागत गेट नंबर एक पर बनाया गया है, जहां से लेकर मारुति और यूनो मिंडा प्लांट तक झंडे लगाए गए हैं। साथ ही सड़क पर नई तारकोल की लेयर बिछाकर मार्ग को दुरुस्त किया गया है। निगम की ओर से 776 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे आधारभूत ढांचे की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी जाएगी।
सुरक्षा का लिया गया जायजा
पुलिस आयुक्त नाजनीन भसीन के नेतृत्व में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चौकस कर लिया है। बलिदानी दलबीर सिंह राजकीय कॉलेज में बनाए गए हेलीपैड से मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से आईएमटी तक लाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ड्यूटी निर्धारित की है। साथ ही सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की है। इस दौरान डीसीपी नरेंद्र कादियान, एसीपी जीत सिंह बेनीवाल, सीआईडी डीएसपी सुशील कुमार, तहसीलदार मनोज कुमार, एस्टेट मैनेजर नरेश रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।