फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Married woman's body found hanging, father accuses of murder

Sonipat News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 06 Aug 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, father accuses of murder
सोनीपत। गांव सेरसा में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष पर बेटी को दहेज के लिए मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रोहतक के गांव खिडवाली हॉल गोहाना निवासी सतीश ने पुलिस को बताया कि उनकी बड़ी बेटी भारती (28) की शादी फरवरी, 2015 में गांव सेरसा के मनीष के साथ हुई थी। उनकी बेटी के दो बच्चे बेटा मयंक कौशिक (9) व बेटी दीक्षा (4) हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मनीष के खिलाफ दहेज व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन बाद में उसने माफी मांग ली थी। इतना ही नहीं उनका आरोप है कि बेटी को चलती कार से नीचे फेंका गया था। तब भी मनीष ने माफी मांग ली थी। सतीश का आरोप है कि 4 अगस्त को देर रात उनके पास मनीष की कॉल आई कि उनका झगड़ा हो गया है। जब वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो भारती की मौत हो चुकी थी। सतीश ने कहा कि उनकी बेटी भारती को पति मनीष व ससुराल पक्ष के लोगों ने मारा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed