फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Married woman murdered for dowry, marriage took place 10 months ago

Sonipat News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, फंदे से लटकाने का आरोप

Sun, 24 Sep 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 24 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Married woman murdered for dowry, marriage took place 10 months ago
मोनिका। फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। गांव बसौदी में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला है। ससुराल पक्ष का कहना है कि उसने फंदे से लटक कर जान दी है। वहीं विवाहिता के पिता ने बेटी को फंदे से लटका कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में विवाहिता के पति समेत तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

गांव सिसाना निवासी राजेश ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मोनिका (22) की शादी 4 नवंबर 2022 को गांव बसौदी निवासी मोहित के साथ हुई थी। शादी के तीन माह बाद ही उनकी बेटी को कम दहेज लाने का आरोप लगा प्रताड़ित किया जाने लगा था। पति मोहित, सास कमलेश व देवर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

उनकी बेटी को अपमानित किया जाता था। शुक्रवार की आधी रात को शादी में बिचौलिया जसबीर ने मोनिका के घर फोन कर सूचना दी कि मोनिका ने फंदा लगा लिया है। उन्हें बताया गया कि मोनिका का शव नागरिक अस्पताल में है। उन्होंने सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पहुंचकर मोनिका के शव को देखा। बहालगढ़ थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मोनिका के पिता राजेश के बयान पर पति मोहित, सास कमलेश व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed