{"_id":"67214bcd26fe2b52e90deae7","slug":"many-days-of-dilapidated-roads-instructions-to-prepare-dpr-sonipat-news-c-197-1-snp1002-126922-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जर्जर सड़कों के बहुरेंगे दिन, डीपीआर तैयार करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जर्जर सड़कों के बहुरेंगे दिन, डीपीआर तैयार करने के निर्देश
Wed, 30 Oct 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17- सोनीपत के गांव चिटाना में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का स्वागत करते ग्रामीण। संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। विधानसभा क्षेत्र की कोई भी सड़क अब जर्जर नहीं रहेगी। हर गांव में विकास कार्य करवाए जाएंगे। विकास पर 16.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह बात सहकारिता, जेल, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गांव चिटाना में बड़वासनी-कासंडा मार्ग का शिलान्यास करते हुए कही।
उन्होंने अधिकारियों को हलका की जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बड़वासनी से चिटाना, जुआं होते हुए कासंडा सडक़ निर्माण तीन करोड़ रुपये की लागत से किया जाएग। इस सड़क पर बड़वासनी, चिटाना, जुआं, ट्राली, रोलद, भादी, सरगथल लगते हैं, जहां से होते हुए लोग खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज व विश्वविद्यालय में जाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों की तरफ से सड़क निर्माण में कोई कोताही सामने आई तो दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान कार्यकारी अधिकारी प्रशांत कौशिक, एसडीओ राकेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता दीपक, कनिष्ठ अभियंता मणिक पुरी, ओमप्रकाश फौजी, इंद्र सिंह पांचाल, आशीष भनवाला व अन्नू व ग्रामीण मौजूद रहे।