फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mangalsutra snatched from woman after entering wedding ceremony, partner caught

Sonipat News: शादी समारोह में घुसकर महिला का मंगलसूत्र झपटा, साथी को दबोचा

Sat, 03 May 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Mangalsutra snatched from woman after entering wedding ceremony, partner caught
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में परिवार सहित आई महिला का सोने का मंगलसूत्र युवक झपटकर भाग गया। इस दौरान उसका एक साथी पकड़ा गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिस बैंक्वेट हाल में झपटमारी की वारदात हुई है उसके बाहर से एक बाइक भी चोरी की गई है।
विज्ञापन


गांव रोहट निवासी नरेंद्र कुमार ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि 1 मई की रात को वह परिवार के साथ मुरथल रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में गए हुए थे। उनकी बहू शालू खाना खा रही थी तो दो युवक उसके पास आए। उनमें से एक युवक ने पुत्रवधू के गले से मंगलसूत्र झपट लिया और भाग गया। उसके साथी को आसपास मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान ईदगाह कॉलोनी निवासी इरफान उर्फ सन्नू के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एसआई नीरज ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

बैंक्वेट हॉल के बाहर से बाइक चोरी

मुरथल रोड स्थित जिस बैंक्वेट हॉल में झपटमारी हुई है उसके बाहर से एक युवक की बाइक चोरी हुई है। शिव कॉलोनी निवासी आशीष ने बताया कि वह शादी समारोह में गए थे। बाहर आए तो उनकी बाइक चोरी मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed