फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mangal Murti Morya.. come early next year

Sonipat News: मंगल मूर्ति मोरया.. अगले बरस तू जल्दी आना

Sat, 06 Sep 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Mangal Murti Morya.. come early next year
रोहतक। गणपति बप्पा मोरया और मंगल मूर्ति मोरया के जयघोष के साथ शनिवार को अनंत चतुर्थी पर जिले के विभिन्न पंडालों से भगवान गणेश की विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। इससे पहले कई संस्थाओं ने पंडालों में गणपति बप्पा की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

इसके बाद ढोल-नगाड़ों पर नाचते-गाते श्रद्धालु गोकर्ण धाम पहुंचे जहां गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना के जयघोष के साथ एक हजार श्रद्धालुओं ने करीब पांच हजार भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। शहर के पंडालों व घरों में श्रद्धालुओं ने टब में गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

गणेश जी की 11 प्रतिमा का टब में किया विसर्जन
स्वामी बालक पुरी मेमोरियल पार्क में भगवान गणेश की 11 प्रतिमाओं का टब में विसर्जन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जूना अखाड़े के सचिव महंत कमल पुरी महाराज रहे। महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने घरों व पंडालों में दस दिन तक भगवान गणेश की प्रतिमाएं विराजमान की थीं। इसके 11 दिन टब में विसर्जन किया गया। इसके साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडाल में ही किया बप्पा का विसर्जन
वैदिक सेवा ट्रस्ट की ओर से पंडाल में ही टब लगाकर बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने शामिल होकर बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर अदिश जैन, राकेश वर्मा, मनीष जैन, प्रमोद अग्रवाल, पंकज सिंगला, सुनील अग्रवाल, संजय मलिक, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
श्री राम सेवा मंडल की ओर नहर में किया विसर्जन
श्रीराम सेवा मंडल की ओर से शनिवार को किलोई के पास जाकर नहर में बप्पा विसर्जन किया गया। इससे पहले पूजा-अर्चना के बाद बप्पा की शोभायात्रा निकली गई। इसमें ढोल-नगाड़ों पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए।

हरिद्वार जाकर किया बप्पा का विसर्जन
डीएलएफ रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से संपूर्ण डीएलएफ कॉलोनी में विशाल विसर्जन यात्रा निकली गई। इसके बाद गणपति प्रतिमा को विसर्जन के लिए हरिद्वार ले जाया गया। जहां पर पूरे विधि विधान के साथ बप्पा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर मुदगिल, मोंटू बुद्धिराजा, आदेश बुद्धिराजा, भारत गिरधर, जय सहगल, अजय उप्पल आदि मौजूद रहे।
प्रतिबंध के बाद भी नहर में किया विसर्जन
प्रतिबंध के बावजूद भी नहरों में धड़ल्ले से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। पुलिस की रोक-टोक के बावजूद श्रद्धालुओं ने छिपकर नहर में विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed