फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man sentenced to five years for molesting 11-year-old girl

11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के दोषी को पांच साल की सजा

Wed, 27 Oct 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Man sentenced to five years for molesting 11-year-old girl
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने 11 साल की बच्ची से छेड़खानी करने के मामले में आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को पांच साल कैद व 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर सात माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

गोहाना शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने 27 अप्रैल, 2020 को पुलिस को बताया था कि उसकी 11 साल की बेटी दुकान पर किताब लेने के लिए गई थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के सुमित ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। इस पर बेटी रोते हुए घर आई थी। उसके साथ गए उसके छोटे बेटे ने उन्हें मामले से अवगत कराया था। बाद में जब परिवार के सदस्य इसकी शिकायत लेकर गए तो युवक ने बच्ची के दादा संग हाथापाई कर दी थी। इस पर पुलिस को अवगत कराया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 12 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को 28 अप्रैल, 2020 को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

एएसजे सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने सुमित को दोषी करार दिया। मंगलवार को अदालत ने दोषी को 10 पॉक्सो एक्ट में पांच साल की कैद व 20 हजार रुपये जुर्माना और भादंसं की धारा 354 में तीन साल की कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि में से 10 हजार रुपये पीड़ित बच्ची को देने के आदेश दिए गए हैं। दोनों सजा एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed