फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   man alleged attack on cousins

Sonipat News: पुरानी रंजिश के चलते चचेरे भाइयों पर लगाया कुल्हाड़ी व डंडे से हमला करने का आरोप

Tue, 20 Dec 2022 05:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 05:59 PM IST
विज्ञापन
man alleged attack on cousins
राई। गांव जठेड़ी में पुरानी रंजिश के चलते ग्रामीण ने अपने चचेरे भाइयों पर कुल्हाड़ी व डंडे से हमला करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव जठेड़ी निवासी मनोज कुमार ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह 16 दिसंबर की रात को घर पर थे। इसी दौरान उसके चचेरे भाई गली में आ गए। उन्होंने गली में खड़े होकर आवाज देनी शुरू कर दी। जब वह तथा उनकी पत्नी निर्मला बाहर गए तो इसी दौरान उसके चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। जब उसकी पत्नी बचाव करने गली तो दूसरे चचेरे भाई ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। उसके चचेरे भाई उन्हें घायल कर चले गए। जिस पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्होंने पुलिस को बाद में शिकायत देने की बात कही थी। अब उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed