{"_id":"6aada5a881a6aaebd107424b","slug":"mammography-facility-to-start-soon-at-civil-hospital-archana-gupta-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160781-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरि अस्पताल में जल्द शुरू होगी मैमोग्राफी सुविधा : अर्चना गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरि अस्पताल में जल्द शुरू होगी मैमोग्राफी सुविधा : अर्चना गुप्ता
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते समय चिकित्सकों से बात करती
सोनीपत। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला स्तरीय निशुल्क जांच शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल में जल्द मैमोग्राफी सुविधा शुरू की जा रही है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधरोपण भी किया।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य पूरे परिवार से जुड़ा है। स्तन कैंसर की समय पर पहचान के लिए नियमित जांच जरूरी है। उन्होंने टीबी के लक्षणों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। लंबे समय तक खांसी, लगातार हल्का बुखार या खांसी में खून आने पर सरकारी अस्पताल में जांच कराने की अपील की।
उन्होंने पात्र लोगों से आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी और चिरायु कार्ड बनवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य, स्वच्छता, रक्तदान और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. गुप्ता ने महिला मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को फल वितरित किए। विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने महिलाओं से लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण में पात्रता के अनुसार पंजीकरण कराने का आह्वान किया।
प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ. गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हर मुद्दे को लेकर संवेदनशील हैं। वारदात होने पर सरकार और प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाती है।
इस दौरान विधायक कृष्णा गहलावत, पवन खरखौदा, मेयर राजीव जैन, पूर्व मंत्री कविता जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, सिविल सर्जन डॉ. अलंकृता गेरा और दिनेश अत्री सहित अन्य मौजूद रहे।