फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Major Ashish Dahiya will receive Shaurya Chakra for his indomitable courage.

Sonipat News: अदम्य साहस के लिए मेजर आशीष दहिया को मिलेगा शौर्य चक्र

Tue, 28 Jan 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Jan 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Major Ashish Dahiya will receive Shaurya Chakra for his indomitable courage.
फोटो 27- मेजर आशीष दहिया।
सोनीपत। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित एक गांव में जून 2024 में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन को सफल अंजाम देने वाले ककरोई निवासी मेजर आशीष दहिया को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान की गई। लाडले को शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने की घोषणा के बाद से परिवार के साथ गांव में खुशी का माहौल है। गांव के सरपंच कर्मबीर सिंह फौजी ने कहा कि आशीष का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।गांव ककरोई निवासी मेजर आशीष दहिया के ताऊ जगबीर सिंह ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस से बतौर उप निरीक्षक सेवानिवृत्त हैं और सेक्टर-23 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि आशीष व उनके भाई अनीश दोनों जुड़वां हैं। उनके पिता अशोक दहिया भी आर्मी में लांस नायक थे। ऐसे में दोनों भाईयों को देश सेवा का जज्बा विरासत में मिला है। वह जब छह वर्ष के थे, तब उनके पिता का हृदयघात से निधन हो गया था। उनकी मां सविता दहिया ने हमेशा बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आशीष के भाई अनीश व पत्नी अनुषा दहिया भी आर्मी में बतौर मेजर देश की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन

पढ़ाई में रहे होनहार, हर गतिविधि में लेते थे भाग
आशीष दहिया ने नर्सरी से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई शिवा शिक्षा सदन से पूरी की। स्कूल के निदेशक अरुण बंसल व ज्योति शर्मा ने बताया कि आशीष दहिया शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रहे हैं और सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। वर्ष 2010-11 में उन्होंने 12वीं उत्तीर्ण की। आशीष दहिया को शौर्य चक्र के नामित किए जाने से स्कूल में भी खुशी का माहौल बना रहा। सभी ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन


इन साहसिक कार्यों के लिए मिलेगा शौर्य चक्र
भारतीय सेना के मेजर आशीष दहिया ने अपने अदम्य साहस, निस्वार्थ कर्तव्यभाव और असाधारण नेतृत्व का परिचय देते हुए एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। जून 2022 से अब तक पांच उच्च जोखिम वाले अभियानों में भाग लेकर उन्होंने चार कट्टर आतंकवादियों और तीन अप्रयुक्त विस्फोटक उपकरण (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) को निष्क्रिय किया है। दो जून 2024 को पुलवामा के एक गांव में उन्होंने एक आपरेशन का नेतृत्व किया। आतंकवादियों के हमले की सटीक जवाबी कार्रवाई की, भागते आतंकवादी को घायल किया। गोलीबारी के बीच आतंकवादी के फेंके ग्रेनेड से घायल सैनिक को न सिर्फ बचाया बल्कि सुरक्षित स्थान पर भी पहुंचाया। आशीष दहिया ने दक्षिण कश्मीर के सबसे लंबे समय तक सक्रिय रहे ए प्लस-प्लस श्रेणी के आतंकवादी को मारा। उनके इस बहादुरी भरे कदम ने न केवल ऑपरेशन को सफल बनाया, बल्कि आतंकवादी नेटवर्क को भी करारा झटका दिया। मेजर आशीष दहिया के इस अदम्य साहस व महत्वपूर्ण ऑपरेशन के निर्भीक निष्पादन के लिए उन्हें शौर्य चक्र पुरस्कार के लिए अनुशंसित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed