फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Major action by the Sonipat Anti-Corruption Bureau Girdawar arrested while accepting a bribe of ₹25,000.

सोनीपत: एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, राई तहसील में तैनात गिरदावर 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2026 08:31 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज़ एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सोनीपत Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 08 Sep 2026 08:31 PM IST
सार

गिरदावर ने जमीन की तकसीम, इंतकाल और कब्जा दिलाने के बदले रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर गिरदावर को रिश्वत की रकम सहित पकड़ा है।

विज्ञापन
Major action by the Sonipat Anti-Corruption Bureau Girdawar arrested while accepting a bribe of ₹25,000.
आरोपी गिरदावर राजेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत में भ्रष्टाचारियों पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कारवाई की है। टीम ने राई तहसील में तैनात गिरदावर राजेश को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरदावर ने जमीन की तकसीम, इंतकाल और कब्जा दिलाने के बदले रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर गिरदावर को रिश्वत की रकम सहित पकड़ा है।
विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो यूनिट सोनीपत की टीम ने ये कार्रवाई की है। अब इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम गिरदावर राजेश से पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed