{"_id":"669aa6a2d7ea5eb0f80fead0","slug":"main-accused-arrested-in-the-case-of-murder-of-a-young-man-by-stabbing-him-sonipat-news-c-197-1-snp1003-121607-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चाकू मारकर युवक की हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चाकू मारकर युवक की हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Fri, 19 Jul 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। क्राइम यूनिट गन्नौर ने चाकू मारकर युवक की हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांधी नगर निवासी माेनू है। गांधी नगर निवासी महिला ने 12 अप्रैल को शिकायत दी थी कि वह व उनके बेटे राकेश घर पर थे। उसी दौरान घर में पड़ाेसी मोनू गाली गलौज करते हुए आ गया था। कहने लगा कि मेरे से दोबारा मोबाइल सिम मांगा तो तुझे जान से मार दूंगा। जब उन्होंने गली में देखा तो दो लड़के सागर व अंकुश बाहर बाइक लेकर खड़े थे। इस दौरान उन्होंने मोनू को गाली गलौज करने से मना किया तो मोनू ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया था। तभी माेनू ने उनके बेटे रोहित की चाकुओं से गोदकर हमला कर दिया था। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ भाग गया। घायल रोहित को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर व अंकुश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने मुख्य आरोपी माेनू को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन