फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Machines of polluting factory sealed, power cut recommended

Sonipat News: प्रदूषण फैलाने फैक्टरी की मशीनें सील, बिजली काटने की सिफारिश

Fri, 05 Dec 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Machines of polluting factory sealed, power cut recommended
गोहाना । हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने गांव भंडेरी स्थित श्री बालाजी ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुराने टायर जलाकर तेल निकालने वाली यूनिट की अधिकांश मशीनों को सील कर दिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर देर रात छापा डाला गया। फैक्टरी में कई लापरवाही उजागर हुईं। टीम ने बिजली काटने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


एचएसपीसीबी की टीम देर रात क्षेत्रीय अधिकारी अजय मलिक के निर्देश पर फील्ड अधिकारी योगेश कुमार सहारन और एईई कुशाग्र की टीम देर रात फैक्टरी में पहुंची। मौके पर कई लापरवाही मिली। इस पर अधिकतर मशीनों को तुरंत सील कर दिया गया।
विज्ञापन

बिजली निगम से फैक्टरी की विद्युत सप्लाई बंद करने की सिफारिश की गई। चेतावनी दी कि अगर सील तोड़कर फिर से संचालन किया गया तो कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि बिना सभी कमियों को दूर किए फैक्टरी दोबारा नहीं चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने वहां जांच की तो देखा कि टायर पायरोलिसिस यूनिट बिना पॉल्यूशन कंट्रोल सिस्टम के चल रही थी। स्क्रैप टायर जलाने से उठती तेज दुर्गंध ने ग्रामीणों को परेशान कर रखा था। एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट बंद मिला। जगह-जगह ब्लैक कार्बन फैला था और हाउस कीपिंग बेहद खराब थी।

ग्रामीणों ने जताई थी चिंता

2 दिसंबर को गांव भंडेरी और आसपास के लोगों ने एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शिकायत देकर बताया था कि फैक्टरी से निकलती जहरीली गैस रात-दिन उनके स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही हैं। बच्चों व बुजुर्गों में सांस संबंधित दिक्कतें बढ़ गई हैं। अब ग्रामीणों ने एचएसपीसीबी का आभार व्यक्त किया और कहा कि फैक्टरी से प्रदूषण की समस्या से राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed