फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   low temperature and fog beneficial for wheat crop

Sonipat News: सर्दी व कोहरे का गेहूं की फसल को मिलेगा फायदा

Tue, 20 Dec 2022 06:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 06:08 PM IST
विज्ञापन
low temperature and fog beneficial for wheat crop
गोहाना। सर्दियों का पहला कोहरा पड़ने से जहां आम जनजीवन व यातायात प्रभावित रहा, वहीं कोहरे व सर्दी का गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। कोहरा पड़ने से किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। किसानों का अनुमान है कि कोहरे से गेहूं की अच्छी पैदावार मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि इसी तरह कुछ दिन कोहरा पड़ता रहा तो किसानों के लिए गेहूं की अच्छी पैदावार हो सकती है। कोहरा पड़ने के साथ ही मौसम में ठंडक बढ़ गई है। गेहूं के फुटाव में कोहरा काफी फायदेमंद साबित होगा। ऐसे में गेहूं की पैदावार अच्छी होने से किसानों को फायदा मिल सकेगा। वहीं किसान सोमबीर, नरेश व ओमप्रकाश का कहना है कि यदि कोहरा काफी दिन तक पड़ जाता है तो उन्हें फसल में कम पानी देने की आवश्यकता पड़ेगी। कीटनाशक का भी कम प्रयोग किया जाएगा। जिससे उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा। गोहाना में 52 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की गई है। साथ ही कुछ जमीन में सरसों की बिजाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed