{"_id":"69b42efc919c5cd9aa0cab5e","slug":"lord-jagannath-yatra-taken-out-in-sonipat-city-welcomed-along-various-routes-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150855-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोनीपत शहर में निकाली भगवान जगन्नाथ यात्रा, विभिन्न मार्गों पर स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोनीपत शहर में निकाली भगवान जगन्नाथ यात्रा, विभिन्न मार्गों पर स्वागत
Sat, 14 Mar 2026 09:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 14 Mar 2026 09:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत शहर में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की यात्रा के दौरान रस्सी से रथ खींचते श्रद्धालु।
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित अनाज मंडी से रविवार को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा में शहर ही नहीं बल्कि विभिन्न प्रदेशों के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर संपूर्ण जगत के नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। ब्राह्मणों ने करतल व ढोलक की धुन पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा की पूजा-अर्चना करवाई।
मंदिर में अलसुबह से लेकर दोपहर तक मंगला आरती, तुलसी पूजन, शृंगार दर्शन, सूर्य पूजा, द्वारपाल पूजा, रथ संस्कार व खिचड़ी भोग की रस्म निभाने के बाद भगवान जगन्नाथ को रथ पर विराजमान किया गया। यह यात्रा श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में निकाली गई। गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला परिसर में संकीर्तन कर भंडारा लगाया गया।
श्रील भक्ति प्रसाद विष्णु गोस्वामी महाराज ने अपने प्रवचनों से जगत के नाथ की महिमा का बखान किया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रवीन गोयल, पुनीत गर्ग, केशव गोयल, प्रदीप गोयल, अशोक गर्ग, आनंद गर्ग, घनश्याम सिंगला, गौरव गर्ग, नरेंद्र गोयल भी उपस्थित रहे।