{"_id":"5f67974b8ebc3e0df532aec7","slug":"looted-rs-24000-from-petrol-pump-sonipat-news-rtk574537861","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप से 24 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप से 24 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
गांव पुगथला स्थित सीताराम फिलिंग स्टेशन से बाइक सवार तीन बदमाश पिस्तौल के बल पर सेल्समैन से 24 हजार रुपये की लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर गन्नौर थाना प्रभारी वजीर रेढू व खुबडू झाल चौकी इंचार्ज एएसआई सतीश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने फिलिंग स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो वह खराब मिले। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव बजाना खुर्द के रहने वाले कपिल ने बताया कि वह गांव पुगथला स्थित सीताराम फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन है। उसके साथ गांव शामड़ी का अश्वनी भी तेल डालने का काम करता है। रविवार को बाइक सवार तीन युवक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए पहुंचे। उनमें दो युवक बाइक से उतरे और उन पर पिस्तौल तानकर पूरा कैश उन्हें सौंपने की बात कही। बदमाशों ने अश्वनी व उसकी जेब में रखे रखे करीब 24 हजार रुपये छीन लिए। वारदात के दौरान पंप मालिक हरिदत्त भी अपने ऑफिस में बैठे थे। उन्होंने बदमाशों को देखा तो वह शोर मचाते हुए उनके पीछे भागे। लेकिन बदमाश अपनी बाइक पर सवार होकर पुगथला की तरफ भाग गए।
हमने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया, लेकिन वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। फिलिंग स्टेशन के मालिक का कहना है कि एक दिन पहले ही कैमरे खराब हुए है। जिस लूट की वारदात कैमरे में कैद नहीं हो सकी। सेल्समैन की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- वजीर रेढू, एसएचओ थाना गन्नौर।