फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   loot, jewellers shop, 250 gram gold, 8 kg silver

दिनदहाड़े सराफ की दुकान से 250 ग्राम सोना, 8 किलो चांदी और नकदी लूटी

Sat, 27 Feb 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
loot, jewellers shop, 250 gram gold, 8 kg silver
ज्वेलर्स को पिस्तौल दिखाकर हाथ से अंगूठी निकलवाता बदमाश। - फोटो : Sonipat
गोहाना। शहर में गुढ़ा चुंगी के पास सराफ की दुकान से चार हथियारबंद बदमाश 250 ग्राम सोने और 8 किलो चांदी के आभूषण लूट ले गए। वह सराफ के हाथ से सोने की तीन अंगूठी व मोबाइल भी छीन ले गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना का पता लगने पर डीएसपी सतीश गौतम व शहर थाना प्रभारी सवित मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गोहाना के बिजली बोर्ड वाली गली निवासी सोनू वर्मा ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उसने गुढ़ा चुंगी के निकट सोहन ज्वेलर्स के नाम से दुकान कर रखी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह दुकान पर अकेले बैठे थे। इसी दौरान तीन बजे चार बदमाश बिना नंबर प्लेट की स्पलेंडर बाइक को बाहर खड़ी कर दुकान के अंदर आए। उन्होंने कपड़े से चेहरे ढक रखे थे। तीन बदमाशों ने सोनू पर पिस्तौल तान दी और गोली मारने की धमकी दी। चौथा बदमाश हाथ में बैग लिए हुआ था। पिस्तौल के बल पर सराफ से चाबी लेकर बदमाशों ने तिजोरी खोलने की कोशिश की। तिजोरी नहीं खुलने पर बदमाशों ने दबाव डालकर सोनू वर्मा से तिजोरी खुलवाई और उसमें रखे सोने व चांदी के आभूषण बैग में भर लिए। बदमाश दुकान से करीब 250 ग्राम सोने व आठ किलो चांदी के आभूषण ले गए। साथ ही गल्ले से चार हजार रुपये की नकदी भी लूट ली। बाद में वह मोबाइल और सराफ के हाथ से अंगूठी निकलवाकर फरार हो गए। बदमाश बरोदा रोड की तरफ से आए थे और लूट के बाद महम रोड की तरफ फरार हो गए। मामले की सूचना के बाद डीएसपी सतीश गौतम, शहर थाना प्रभारी सवित मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में सराफ से जानकारी जुटाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश रेकी करके आए थे। बदमाशों ने उस समय घटना को अंजाम दिया जब रोड पर भीड़ कम होती है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

तीन मिनट 53 सेकंड तक दुकान में रहे बदमाश, गोली मारने की धमकी दी
दुकान में लगे सीसीटीवी में लूट की पूरी वारदात कैद हो गई है। बदमाश तीन बजकर 6 सेकेंड पर दुकान में दाखिल होते दिख रहे हैं। वह आते ही सराफ पर पिस्तौल तान देते हैं। उसके बाद लूटपाट कर 3 बजकर 59 मिनट पर दुकान से फरार हो जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश का चेहरा दिखाई दे रहा है। जिसे लेकर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। वारदात के दौरान एक बदमाश सोनू वर्मा को गोली मारने की धमकी भी देता है। हालांकि उसका साथी कहता है कि सिर्फ लूटपाट करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुढा रोड पर मिला मोबाइल फोन
बदमाश लूटपाट के बाद जाने से पहले सोनू वर्मा के हाथ से तीन अंगूठी भी निकलवा लेते हैं। वह जबरन उनकी अंगूठी उतरवाते हैं। इससे पहले वह उनका मोबाइल फोन भी छीन लेते हैं। हालांकि उनका मोबाइल फोन गुढा रोड पर एक निजी स्कूल के पास पड़ा मिला है। जिसे बरामद कर लिया गया है।
एसपी ने की इनाम की घोषणा
एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने लूटपाट की वारदात व एक आरोपी का चेहरा सीसीटीवी में कैद होने के बाद जानकारी देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है। उनका कहना है कि बदमाशों के बारे में कोई सुराग देने वाले को पुलिस इनाम देगी। साथ ही उसकी पहचान भी उजागर नहीं की जाएगी।

वर्जन
लूट के मामले में सराफ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
- सवित, प्रभारी, शहर थाना गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed