फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   loot from car driver

चालक की पिटाई कर ईको गाड़ी, नकदी व मोबाइल लूटा

Tue, 19 Nov 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
loot from car driver
सोनीपत। गांव तिहाड़ खुर्द के पास चालक को काबू कर सात युवक ईको वैन, नकदी और मोबाइल लूट ले गए। चालक गांव ककरोई से अपने गांव की तरफ जा रहा था, जिस पर रजवाहे के पास युवकों ने रोककर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव तिहाड़ खुर्द के रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि वह रविवार रात को अपनी ईको वैन लेकर किसी काम से गांव ककरोई की तरफ गया था। वह देर रात साढ़े 11 बजे अपनी गाड़ी लेकर गांव की तरफ आ रहा था। जब वह गांव के रजवाहे पर पहुंचा तो इसी दौरान चार बाइक सवार करीब सात युवक आ गए। एक युवक ने अपनी बाइक को उसकी गाड़ी के आगे अड़ा दिया, जिससे उसने ब्रेक लगा दिए। उसके गाड़ी के रोकते ही उसके अन्य साथी भी आ गए। उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने उससे ईको वैन, 2200 रुपये, मोबाइल फोन व अन्य कागजात छीन लिए। बाद में वे वहां से फरार हो गए। चालक ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर पुलिस ने चालक के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed