{"_id":"690e5796ca9bbbf57a02928a","slug":"lookout-circular-issued-against-sunil-lambu-absconding-in-the-murder-case-of-former-ranji-player-sonipat-news-c-197-1-snp1001-144921-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पूर्व रणजी खिलाड़ी की हत्या में फरार सुनील लंबू के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पूर्व रणजी खिलाड़ी की हत्या में फरार सुनील लंबू के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी
विज्ञापन
फोटो : 23: पूर्व क्रिकेट कोच रामकरण शर्मा के परिजन से मुलाकात करते भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक। प
गन्नौर (सोनीपत)। शास्त्री नगर में पार्षद सोनिया शर्मा के ससुर पूर्व क्रिकेट कोच रामकरण शर्मा की हत्या के आरोपी नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील लंबू के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। अब सुनील लंबू न तो अपने खातों से रुपये निकाल पाएगा और न ही विदेश भाग सकेगा।
पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्यारोपी सुनील लंबू ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां मारी थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपना फोन भी ऑन नहीं किया है। वहीं आरोपी ने अब तक अपने खातों से किसी तरह का लेनदेन करने का प्रयास नहीं किया है।
ऐसे में पुलिस को अभी तक सुनील लंबू के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है और वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि आरोपी सुनील लंबू के पास एक 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल है। जांच में सामने आया कि पूर्व क्रिकेटर एवं पार्षद के ससुर रामकरण शर्मा पर सुनील लंबू ने अपनी 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां दागी थीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया मामला
भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को बताया कि इस मामले को लेकर वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हरियाणा डीजीपी ओपी सिंह और डीजी सीआईडी सौरव सिंह को जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिया है। बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है। मामले में जो भी शामिल होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। गन्नौर क्षेत्र में सरपंचों को सस्पेंड कराने व उन पर दबाव बनाने के मामले को लेकर भी उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। इस पर मुख्यमंत्री ने जांच कराने की बात कही।