फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Long queue at toll plaza, stuck woman taught lesson of rules

Sonipat News: टोल प्लाजा पर लगी लंबी लाइन, फंसी महिला ने पढ़ाया नियम का पाठ

Fri, 16 May 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Long queue at toll plaza, stuck woman taught lesson of rules
गन्नौर। भिगान टोल पर लंबी लाइन लगने व टोल टैक्स देने को लेकर एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला कह रही है कि टोल पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। करीब आधा घंटा इंतजार करने के बाद उनका नंबर आता है, तो वह किस लिए टोल दें।
विज्ञापन

महिला ने वीडियो में बताया कि उनके माता-पिता टोल पर आधे घंटे से खड़े हैं, लेकिन टोल पर लंबी लाइन लगने से घंटों इंतजार करना पड़ता है। इसके बावजूद भी डबल टोल देना पड़ रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि टोल कर्मी खिड़की बंद करके बैठे रहते हैं। उनका सेंसर भी प्रॉपर काम नहीं करता। इस वजह से टोल पर लंबी लाइनें लगती हैं। महिला ने टोल कर्मियों को बताया कि एनएचएआई के नियम के अनुसार 3 मिनट लाइन में इंतजार करने के बाद टोल नहीं लिया जा सकता। महिला ने टोल कर्मियों को पुलिस बुलाने की धमकी तक दी। इसके बाद टोल कर्मियों ने बिना भुगतान किए ही गाड़ियों को निकाला। महिला ने सड़क परिवहन मंत्री से शिकायत करने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed