फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lok Sabha elections: Machines broke down, voting started late

लोकसभा चुनाव : मशीनें हुई खराब, देरी से शुरू हुआ मतदान

Sat, 25 May 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections: Machines broke down, voting started late
सोनीपत के गांव मलिकपुर के बूथ नंबर 4 पर खराब हुई कंट्रोल यूनिट को ठीक करते पोलिंग कर्मी। संवाद
सोनीपत। लोकतंत्र के महापर्व में शनिवार को जिले के कई बूथों पर मशीनें खराब होने के कारण मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई। इसके चलते मतदान देरी से शुरू होने पर मतदाताओं को परेशानी हुई। गांव मलिकपुर में बूथ नंबर-4 पर कंट्रोल यूनिट में आई तकनीकी खराबी के चलते मतदान 35 मिनट देरी से शुरू हो सका।
विज्ञापन

बूथ पर नियुक्त अधिकारियों व कर्मियों ने कंट्रोल यूनिट को ठीक कराया। सुबह 7: 35 बजे के बाद मतदान शुरू हो सका। इस दौरान मतदान को पहुंचे लोगों को इंतजार करना पड़ा। पीठासीन अधिकारी सतीश ने बताया कि पोलिंग कर्मियों की मदद से मशीन को ठीक करा दिया गया। उसके बाद मतदान प्रक्रिया पूरी कराई गई। वहीं गन्नौर क्षेत्र में सात इलेक्ट्रॉनिक वॉटिंग मशीन (ईवीएम) व दो 2 वीवीपैट खराब होने के कारण मतदान प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ा। इस संबंध में एसडीएम डॉ. निर्मल नागर को समस्या बताई तो कई स्थानों पर नई मशीनें भेजी गई। इनमें खेड़ी गुज्जर में बूथ नंबर 43 पर दोपहर पूर्व 11 से 12 बजे तक तक ईवीएम ख्रराब रहीं। दातौली के बूथ नंबर 31 पर सुबह 7:15 बजे ईवीएम खराब हो गई। उसका बटन दबा रह गया, जिसके बाद कर्मचारियों ने करीब 30 मिनट बाद मशीन को ठीक किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed