फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   lock down

पुलिस ने लॉकडाउन की उल्लंघना करने पर 15 मुकदमे दर्ज कर 17 को पकड़ा

Thu, 09 Apr 2020 10:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
lock down
सोनीपत में गीता भवन चौक पर वाहनों की जांच करती पुलिस। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। लॉकडाउन में मनमानी करने वालों पर पुलिस अब सख्त कार्रवाई कर रही है। डंडे बरसाने के साथ ही उठक-बैठक कराई जा रही है। वहीं मुकदमें भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने 15 मुकदमे दर्ज कर 17 लोगों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में भेजा हैं। पुलिस ने अब सभी थानों को दो-दो सेक्टर में बांट दिया है। जिलेभर में 37 नाके लगाकर लगातार जांच की जा रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन को पूरी तरह से प्रभावी बनाने के लिए अब पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। जिसके चलते पुलिस मुकदमे दर्ज कर रही है। जगह-जगह उठक-बैठक लगवाकर लोगों के कान पकड़वाए जा रहे हैं। लॉकडाउन की अवहेलना करने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मॉडल टाउन के हरीश, गन्नौर पुलिस ने तेवड़ी के संदीप, खुबडू के मनीष, पुगथला के देवेंद्ीर व गन्नौर के मुकेश को काबू किया है।
विज्ञापन

आठवी घटना मे:- जिले की थाना औधोगिक क्षेत्र बडी पुलिस ने सरकारी आदेशो की अवहेलना करने की घटना मे संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी महेश पुत्र कृष्ण निवासी टेहा जिला सोनीपत का रहने वाला है। बड़ी औद्योगिक थाना पुलिस ने टेहा गांव के महेश, राई पुलिस ने जैनपुर गांव के दीपक व चौहान जोशी के संजीव, मुरथल पुलिस ने मुरथल गांव के सुभाष, कुंडली पुलिस ने राठधना के देवेंद्र, मोहाना पुलिस ने मोहाना के रामेहर व बरोदा पुलिस ने रिढाना के भगत सिंह को काबू किया है। खरखौदा थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में कंवाली निवासी जितेंद्र व सुरेश, स्कूटी सवार बरोणा मार्ग, खरखौदा निवासी मनीष व बाइक सवार सिसाना निवासी टींकू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में बेचने लगा अंडे, जुटी भीड़
पुलिस ने विवेकानंद चौक पर अंडों की बिक्री कर रहे राम बाजार मोहल्ला के सुनील का गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसके पास काफी भीड़ लगी थी। जब पुलिस ने उससे रेहड़ी लगाने का परमिट मांगा तो वह बहस करने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

--
लॉकडाउन को पूरी तरह लागू कराने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। बिना कारण बाहर निकल रहे लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैैं। अब तक 187 मामले दर्ज कर 224 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 311 वाहन जब्त कर 3059 के चालान किए हैं। इसे लगातार जारी रखा जाएगा। लॉकडाउन लोगों की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। इसे सभी को समझना चाहिए।
जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed