फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   lock down-attempt to crush the policeman

लॉकडाउन में सड़क पर दौड़ रहे ऑटो को रोका तो पुलिस टीम को कुचलने का किया प्रयास

Thu, 09 Apr 2020 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
lock down-attempt to crush the policeman
lock down-attempt to crush the policeman
सोनीपत। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस कर्मी लगातार सड़कों पर ड्यूटी दे रहे हैं। सेक्टर-15 आउटर पर बिहारी मार्केट के पास सड़क पर जा रहे ऑटो चालक को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिसकर्मी को ही कुचलने का प्रयास किया। हालांकि बाद में मौके से भागे ऑटो चालक का पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। उसके पास ऑटो के कागजात तक नहीं मिले। उसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एचसी अजीत ने बताया कि वह लॉकडाउन का पालन कराने के लिए अपनी टीम के साथ सेक्टर 15 आउटर रोड पर बिहारी मार्केट के पास गश्त कर रहा था। इसी दौरान उन्हें ऑटो आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब ऑटो चालक को रोकने का प्रयास किया तो उसने ऑटो रोकने के बजाय उसे कुचलने के लिए ऑटो उनकी तरफ मोड़ दिया। जिस पर उसने कूदकर अपनी जान बचाई। बाद में ऑटो चालक मौके से भागने लगा। जिस पर पुलिस टीम ने बाइक से उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। युवक ने अपनी पहचान गढ़ शहजानपुर निवासी गुरमीत के रूप में बताई। पुलिस ने उसे बाहर घूमने के लिए परमिट दिखाने को कहा तो वह कोई परमिट नहीं दिखा सका। बाद में ऑटो के कागजात मांगे तो कागजात भी पेश नहीं कर सका। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। पुलिस ने उसके ऑटो को जब्त कर लिया। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पांच दिन पहले बीसवां मील चौक पर पुलिस टीम को मारी थी टक्कर
पांच दिन पहले बीसवां मील चौक पर तो पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया था। तब शराब तस्करी के आरोपियों ने पुलिस गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी। हमले में चालक भी चोटिल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed