फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   LLB third year student beaten up at midnight, case registered

Sonipat News: आधी रात को एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र का पीटा, केस दर्ज

Mon, 24 Feb 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
LLB third year student beaten up at midnight, case registered
सोनीपत। राठधना रोड स्थित नामी विश्वविद्यालय में एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र की विवि के ही एक दूसरे छात्र ने बुरी तरह पिटाई कर डाली। आरोप है कि आधी रात को पीड़ित छात्र अपने हॉस्टल की तरफ जा रहे थे तो आरोपी रास्ते में मिला और धमकी देने के बाद हमला कर दिया। इससे छात्र बुरी तरह घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। राई थाना की ओपी जिंदल ग्लोबल चौकी पुलिस ने मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के दानापुर कैंट निवासी कनिष्क सिंह ने पुलिस को बताया कि वह राठधना रोड स्थित निजी विश्वविद्यालय के हॉस्टल नंबर 7 में रहता है। वह 20-21 फरवरी की आधी रात को कॉलेज कैंपस के क्रिकेट और वॉलीबॉल कोर्ट के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अभिज्ञान राणा नाम का छात्र मिला। उसने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपी ने कहा कि उसने बहुत पी रखी है। उसका मन किसी को मारने का कर रहा है। इसके बाद वह धमकी देने और फिर उन्हें बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसकी शारीरिक कमजोरी का फायदा उठाते हुए लात-घुस्सों से पीटा और गाली-गलौज करता रहा। आरोपी ने उनके नाक पर घुस्सा मारा। इससे खून बहने लगा। उसके बाद आरोपी चला गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में उपचार दिलाया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




लगातार दूसरे दिन मारपीट का मामला आया सामने

राठधना रोड सोनीपत स्थित नामी विवि में एक दिन पहले भी मारपीट व रैगिंग का मामला सामने आया था। अपराधशास्त्र द्वितीय वर्ष के छात्र प्रवेश कुमार ने राई थाना में शिकायत दी थी कि वह 20 फरवरी की रात को अपने दोस्त वाशु के कमरे में गए थे। तभी विवि के कई छात्रों ने उनके साथ रैगिंग शुरू की थी। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने सिर में स्टील की बोतल व बेल्ट से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



विवि के छात्र ने पिटाई का आरोप लगाया है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी।
- कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी, राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed