फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   liqur contracts opning the village women uproar against

गांव के पास खुल रहे शराब ठेके के बाहर महिलाओं का हंगामा, ठेका आबादी क्षेत्र से बाहर खोलने की मांग

Mon, 26 Jul 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
liqur contracts opning the village women  uproar against
गांव बढ़मलिक के पास शराब ठेका नहीं खोलने की मांग करते ग्रामीण। - फोटो : Sonipat
गांव बढ़मलिक के बाहर मार्केट में खोले जा रहे शराब ठेके के खिलाफ ग्रामीणों ने रविवार को हंगामा कर दिया। उन्होंने खोले जा रहे ठेके के बाहर प्रदर्शन कर ठेके को मार्केट से बाहर खोलने की मांग की। उनका आरोप था कि यहां ठेका खुलने से इस मार्ग से स्कूल जाने वाली छात्राओं को दिक्कत का सामना करना होगा।
विज्ञापन

गांव बढ़मलिक की महिलाओं ने रविवार को प्रदर्शन करते हुए कहा कि उनके गांव में वार्ड नंबर-10 में नया ठेका खोला जा रहा था। जहां पर ठेका खोला जा रहा है उसके आगे से गांव की छात्राएं स्कूल में जाती है। अगर यहां पर ठेका खोला गया तो उन्हें परेशानी होगी। उनका आरोप था गांव के बाहर पहले ही दो ठेके खोले गए हैं। यह ठेका मार्केट के बीच खोला जा रहा है। जिसका युवाओं पर भी बुरा असर होगा। इसके अलावा यहां शराब पीकर कुछ असामाजिक तत्व महिलाओं पर फब्तियां भी कसेंगे और आपस गाली-गलौज करेंगे। ग्रामीणों को इससे परेशानी होगी। इसी के चलते वह ठेके को गांव की सीमा से बाहर खोलने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन

गांव के पास मार्केट में ठेका खोलने से इसका असर महिलाओं व यहां से स्कूल जाने वाली छात्राओं पर भी होगा। ठेका आबादी क्षेत्र के निकट होने के चलते नशा करने वाले लोग शराब पीकर ठेके के बाहर पड़े रहेंगे। जिससे महिलाओं व बेटियों को काफी दिक्कत होगी है। गांव के पास ठेका किसी सूरत में नहीं खोला जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमारी, निवर्तमान पंच
आबादी क्षेत्र में ठेका खुलने से काफी परेशानी होगी। जहां पर ठेका खोला जा रहा वहां से कुछ दूरी पर मेरा घर है। मैं एक विधवा महिला हूं और मेरे पास चार बेटियां है। इस ठेके को यहां नहीं खोला जाना चाहिए। इसे गांव के दूर खोलना चाहिए। -कमला

गांव के पास ठेका खोलने से लोगों में रोष है। हमने ठेकेदार को यहां ठेका खोलने से मना किया था, लेकिन उसने साफ कह दिया कि अनुमति लेकर ठेका खोला जा रहा है। ठेके खुलने से गांव के युवाओं के पथभ्रष्ट होने का भय बना रहता है। नशा मुक्ति को बढ़ावा देते हुए ठेके को आबादी क्षेत्र से दूर खोला जाना चाहिए। ग्रामीण इसे लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।
-अरुण कुमार, निवर्तमान पंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed