{"_id":"67c35f8639ff80607708c814","slug":"liquor-was-to-be-smuggled-from-the-sarpanchs-plot-to-bihar-six-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1001-133067-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सरपंच के प्लाट से बिहार तस्करी कर ले जानी थी शराब, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सरपंच के प्लाट से बिहार तस्करी कर ले जानी थी शराब, छह गिरफ्तार
Sun, 02 Mar 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
फोटो :27: सोनीपत के गांव पलड़ा में अवैध रूप से रखी गई शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी व सीआईए सेक्टर-
सोनीपत। गांव पलड़ा से बिहार के मुजफ्फरपुर में शराब की तस्करी किए जाने का मामला सामने आया है। सीआईए सेक्टर-27 की टीम ने गांव के सरपंच के प्लाट से शराब बरामद करने के साथ ही पांच आरोपियों को दबोचा। बाद में शराब ठेकेदार व गांव के सरपंच मनोज को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी ठेकेदार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
सेक्टर-27 स्थित सीआईए टीम प्रभारी अनिल पंवार ने बताया कि सूचना मिली थी गांव पलड़ा से दो कारों में शराब को अवैध रूप से छिपाया गया है। शराब को तस्करी कर बिहार के मुजफ्फरपुर ले जाया जाएगा। बिहार में शराबबंदी लागू है। दोनों कार पलड़ा गांव के सरपंच मनोज कुमार के प्लॉट में खड़ी हैं। सूचना के बाद वह अपने साथ एएसआई संदीप, एचसी जयवीर, विकास, सिपाही नीरज, चालक विनोद को लेकर गांव पलड़ा पहुंचे। ठेकेदार मनोज के प्लॉट में जांच की तो वहां पर दो कार खड़ी मिली। जिनमें शराब भरी हुई थी। पुलिस ने मौके से बिहार के जिला शिवहर के गांव उकनी निवासी नवीन, नीलकंठ बिलाई निवासी राजकुमार, सीतामढ़ी जिला के गांव लुहासी निवासी अमरजीत व विक्रम, दरभंगा के गांव कोरोनी निवासी पिंटू शाह को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने गांव पलड़ा के ठेकेदार मनोज को गिरफ्तार किया। सभी छह आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां मनोज को एक दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं पांच अन्य को जेल भेज दिया गया।
केबिन बनाकर डिपा रखी थी शराब
पुलिस ने दोनों कारों के डेसबोर्ड, स्टेफनी, खिड़की में अलग से बनवाए गए केबिन नूमा बॉक्स से शराब बरामद की। केबिन बनवाकर उनमें छिपाकर शराब रखते थे, ताकि पुलिस से बच सके। पुलिस ने एक कार से पांच पेटी रायल स्टेग, तीन पेटी सिग्नेचर, 48 अध्धे व 96 पव्वे रायल स्टेग बरामद किए हैं। वहीं दूसरी कार से दो पेटी सिग्नेचर, तीन पेटी रायल स्टेग, 24 अध्धे बोतल रायल स्टेग, 48 पव्वे शराब रायल स्टेग बरामद किए।
विज्ञापन
गांव पलड़ा में मनोज के प्लॉट से दो कारों में अवैध रूप से भरी शराब बरामद की है। शराब को तस्करी कर बिहार लेकर जाना था।
- अनिल पंवार, प्रभारी, सीआईए सेक्टर 27 सोनीपत