{"_id":"66c8b95ef6ac88dc840c7f9d","slug":"liquor-was-being-served-illegally-in-two-restaurants-both-owners-caught-sonipat-news-c-197-1-snp1003-123432-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो रेस्टोरेंट में गैर कानूनी तरीके से पिलाई जा रही थी शराब, दोनों मालिक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो रेस्टोरेंट में गैर कानूनी तरीके से पिलाई जा रही थी शराब, दोनों मालिक काबू
Fri, 23 Aug 2024 10:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 23 Aug 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा में रेस्टोरेंटों की जांच करने पहुंची आबकारी विभाग व पुलिस टीम। संवाद
खरखौदा। आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को बाइपास पर शराब के ठेके के पास बने दो रेस्टोरेंटों पर छापा डाला। इसमें गैर कानूनी तरीके से शराब पिलाने का काम करवाया जा रहा था। आहता स्वीकृत नहीं होने के बावजूद शराब पिलाने के आरोप में आबकारी विभाग की टीम ने दोनों रेस्टोरेंट के दोनों मालिकों को काबू कर पुलिस को सौंप दिया है। वहीं उनके खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई की बात कही है।
आबकारी निरीक्षक जयभगवान का कहना है कि वह शुक्रवार को खरखौदा क्षेत्र में अपनी टीम के साथ शराब की अवैध रूप से बिक्री और अवैध आहता के संचालन को रोकने के लिए निकले थे। वह जब खरखौदा शहर में बरोणा चौक के पास पहुंचे तो पाया कि एक रेस्टोरेंट के बाहर काफी संख्या में गाड़ियां खड़ी हैं और लोग भी अंदर-बाहर आवाजाही कर रहे हैं। शक होने पर वह स्टाफ के साथ रेस्टोरेंट में घुस गए। अंदर जाकर देखा तो वहां कुर्सियों पर बैठे दस से 12 लोग शराब पी रहे थे। टीम ने पास में ही स्थित दूसरे रेस्टोरेंट में जाकर जांच की तो वहां पर भी पांच-छह लोग शराब पीते मिले। इस पर दोनों ही रेस्टोरेंट के मालिकों को टीम ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। उनके खिलाफ शिकायत देते हुए कार्रवाई की बात कही है।
वर्जन
आचार संहिता लग चुकी है, इसी की पालना के लिए टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग की जा रही है। खरखौदा में दो रेस्टोरेंट में गैर कानूनी तरीके से शराब पिलाने का काम हो रहा था। क्षेत्र में किसी को भी आहता संचालित करने का कोई लाइसेंस हाल समय में नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
- जयभगवान, आबकारी निरीक्षक, आबकारी एवं कराधान विभाग