फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Liquor smuggling in Kharkhoda created a ruckus in the state, now started selling in the posh colonies of the city, SP raids on getting video.

खरखौदा में शराब तस्करी से प्रदेश में बवाल मचा, अब शहर की पॉश कॉलोनियों में भी बिकने लगी, एसपी ने वीडियो मिलने पर लगवाया छापा

Tue, 08 Sep 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Liquor smuggling in Kharkhoda created a ruckus in the state, now started selling in the posh colonies of the city, SP raids on getting video.
शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया आरोपी। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। खरखौदा में शराब तस्करी का बड़ा खेल उजागर होने के बाद से प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। उसके बावजूद सोनीपत में अब ग्रामीण क्षेत्र और बाहरी कालोनियों के साथ ही शहर की पॉश कालोनियों तक तस्करी की शराब बिकने लगी है। यहां सेक्टर 15 की ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कालोनी में अवैध शराब बेचने को लेकर वीडियो वायरल हो गए। यह वीडियो जब एसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जागी पुलिस ने रेड करते हुए युवक को पकड़ा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, जबकि तस्कर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

सोनीपत में पहले ग्रामीण व शहर के बाहरी क्षेत्र में तस्करी की शराब पहुंचने के साथ ही अवैध रूप से बेचने का धंधा चल रहा था। लेकिन अब शहर के पॉश इलाके सेक्टर-15 की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में ही तस्करी करके शराब पहुंच रही है और वहां खुलेआम बेची जा रही है। जिससे साफ हो गया कि तस्करों से अब पॉश कालोनियों भी अछूती नहीं है। मामला जब एसपी जश्नदीप सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर जागी पुलिस ने रेड की तो वहां से एक युवक को अवैध शराब सहित काबू भी कर लिया। युवक के कब्जे से पुलिस 38 अध्धे देशी शराब व चार अध्धे अंग्रेजी शराब के बरामद किए। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज किया गया। उसकी पहचान मूलरूप से नेपाल निवासी देवीलाल के रूप में हुई है। पुलिस उससे अन्य आरोपियों का पता लगाने के साथ ही वायरल वीडियो में दिख रहे युवक का भी पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

वीडियो में साफ दिख रहा शराब देता युवक
वायरल वीडियो में शराब देता युवक साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक युवक हाथ में पैसे लेकर आता दिखाई दे रहा है। उसके पीछे एक अन्य वीडियो बना रहा है। जिसमें अंदर चारपाई के पास पेटी रखकर लेटा युवक फोन पर बातचीत कर रहा था। युवक के हाथ में पैसे देखकर वह बातचीत करते हुए ही पैसे लेकर उसे शराब की बोतल पकड़ा देता था। जिसके बाद युवक बाहर निकल आता है। उसके पास एक अन्य युवक भी बैठा दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर तस्कर कब चढ़ेगा हत्थे
पुलिस ने रेड करते हुए मकान के अंदर शराब बेच रहे तस्करी के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह तस्करी के आरोपियों के लिए शराब बेचता है। अब सवाल यह है कि आखिर पुलिस मामले में मुख्य तस्कर को कब तक पकड़ पाएगी। हालांकि पुलिस का दावा है कि मामले में गहनता से जांच कर सभी को काबू किया जाएगा।
अवैध शराब को लेकर खून तक बह चुका
शहर के सेक्टर-14 में सितंबर, 2017 में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें बुजुर्ग के बेटे ने उनकी हत्या अवैध शराब को लेकर करने की शिकायत दी थी। जिसमें उसने कहा था कि उसके पिता ने अवैध शराब बेचने वालों की शिकायत की तो उनके पिता की हत्या की गई थी। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
अवैध शराब को लेकर गृह मंत्री व एसपी को दी शिकायत
शहर के सेक्टर-15 हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी गोविंद सिंह ने भी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ गृह मंत्री व एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि अवैध शराब तस्करों ने उसे मारने की धमकी भी दी है। उसने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
सस्ती के चक्कर में फंस जाते हैं लोग
दुकानों, मकानों व स्कूटी में अवैध रूप से शराब बेचने वालों के पास शराब लेने जाने का सबसे बड़ा कारण यह है कि वह आबकारी विभाग की ओर से छोड़े गए ठेकों के मुकाबले कम दाम में शराब बेचते हैं। यह सभी देशी शराब को 10-30 रुपये सस्ती पर बेचते हैं तो अंग्रेजी के सामान्य बोतलों को 100-150 रुपये तक सस्ती देते हैं।

अवैध रूप से शराब बेचते हुए युवक का वीडियो मिला था। जिस पर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब सहित पकड़ लिया है। अवैध शराब की बिक्री किसी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। इस पर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed