फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Less than half showed interest... out of 7100 only 3500 gave HCS exam

आधे से भी कम ने दिखाई रुचि... 7100 में से 3500 ने ही दी एचसीएस परीक्षा

Mon, 13 Sep 2021 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Less than half showed interest... out of 7100 only 3500 gave HCS exam
परीक्षा संपन्न होने के बाद बस अड्डे में जाते परीक्षार्थी व बस की छत पर चढ़कर सफर करते परीक्षार्थी - फोटो : Sonipat
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा रविवार को आयोजित हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की परीक्षा में करीब 49 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने ही उपस्थिति दर्ज करवाई। परीक्षा के लिए जिले में 25 केंद्र बनाए गए थे, जिन पर गुरुग्राम, रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर व अन्य जिलों के 7100 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। सुबह 10 बजे शुरू होने वाली परीक्षा में करीब 3500 विद्यार्थी ही पहुंच सके। सभी परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन

एचसीएस परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। प्रातकालीन सत्र में परीक्षा का समय सुबह 10 से 12 बजे तक रहा। इसके लिए सुबह 8:30 से 9:50 बजे तक परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। वहीं सायंकालीन सत्र में दोपहर बाद तीन से सायं पांच बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले परीक्षार्थियों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। पुलिस कर्मचारियों ने परीक्षार्थियों का रुमाल, बेल्ट, गहने व अन्य सामान गेट पर ही रखवा लिए। परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड, पहचान पत्र की जांच व वीडियोग्राफी के बाद ही कमरे में प्रवेश मिला। नकल रहित परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व जैमर लगाए गए थे।
विज्ञापन

रोहतक रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने किया केंद्रों का निरीक्षण
हाल ही में पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा का पेपर लीक होने से सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। ऐसे में पुलिस प्रशासन एचसीएस की परीक्षा के लिए सभी प्रकार की सावधानियां बरत रहा है। रोहतक रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संदीप खिरवार ने खुद सोनीपत शहर के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शहर के हिंदू इंजीनियरिंग कॉलेज में पहुंचे एडीजीपी संदीप खिरवार ने बायोमेट्रिक हाजिरी प्रक्रिया की पूरी जांच की। हिंदू इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ कई अन्य केंद्रों पर भी पहुंचकर व्यवस्थाओं की जांच की गई। इसके अतिरिक्त सोनीपत एसपी, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी की टीमों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दुकानदार कर रहे थे नियमों की अवहेलना
सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाई गई थी। इस दायरे में सभी दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद कुछ दुकानदार नियमों की अवहेलना कर दुकानें खोले रहे। पुलिस अधिकारियों ने ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्ती बरती और दुकानों को बंद करवाया।
20 से 50 रुपये लेकर रखवाया सामान
परीक्षा देने के लिए कई जिलों से परीक्षार्थी पहुंचे हुए थे। केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार का सामान लेकर जाने की मनाही थी। ऐसे में केंद्र के पास स्थित दुकानों पर बैग व अन्य सामान रखने वालों की भीड़ रही। दुकानदारों ने मौके का फायदा उठाया और परीक्षार्थियों से सामान रखने की एवज में 20 से 50 रुपये लिए।
दुकान खोलने पर डीएसपी ने फटकारा, छीनी चाबी
हिंदू कन्या महाविद्यालय में बनाए गए केंद्र के बाहर एक दंपती ने दुकान खोली हुई थी। दंपती परीक्षार्थियों से 20 रुपये लेकर बैग रखवा रहा था। मौके पर पहुंचे डीएसपी रविंद्र कुमार ने दुकान खुली मिलने पर दुकानदार को फटकार लगाई। केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को दुकान बंद कर ताला लगाने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मचारियों ने दुकान का ताला लगा दिया। महिला दुकानदार ने कहा कि उसे दुकान बंद रखने के बारे में नहीं पता था। प्रात:कालीन सत्र का पेपर खत्म होने के बाद ही चाबी वापस दी गई।
वर्जन
हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिले में बनाए गए 25 केंद्रों पर 7100 में से करीब 49 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने ही उपस्थिति दर्ज करवाई है। परीक्षा को लेकर सभी बंदोबस्त बेहतर किए गए थे।

- अमरदीप सिंह, नोडल अधिकारी एवं सीईओ, जिला परिषद, सोनीपत

हिंदू कन्या महाविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व महिला परीक्षार्थी की नथ ?

हिंदू कन्या महाविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व महिला परीक्षार्थी की नथ ?- फोटो : Sonipat

फोटो 28- परीक्षा देकर बाहर निकली परीक्षार्थी परीक्षा में आए प्रश्रों को लेकर बातचीत करते हुए।

फोटो 28- परीक्षा देकर बाहर निकली परीक्षार्थी परीक्षा में आए प्रश्रों को लेकर बातचीत करते हुए।- फोटो : Sonipat

जीवीएम कन्या महाविद्यालय के गेट पर प्रवेश के लिए लगी परीक्षार्थियों की लाइन। संवाद

जीवीएम कन्या महाविद्यालय के गेट पर प्रवेश के लिए लगी परीक्षार्थियों की लाइन। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed