{"_id":"67f81bfe417495db340a0fb1","slug":"lack-of-facilities-at-pugthala-procurement-centre-upsets-farmers-sonipat-news-c-197-1-snp1003-135055-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पुगथला खरीद केंद्र में सुविधाओं के अभाव से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पुगथला खरीद केंद्र में सुविधाओं के अभाव से किसान परेशान
Fri, 11 Apr 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर स्थित जाट धर्मशाला में आयोजित भारतीय किसान यूनियन (अ) की मासिक बैठक में उपस्थि
गन्नौर। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मासिक बैठक वीरवार को खेड़ी गुज्जर रोड स्थित जाट धर्मशाला में हुई। बैठक में किसानों व जनहित की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। किसानों ने बताया कि पुगथला गेहूं खरीद केंद्र में बिजली, पानी व शौचालय का अभाव है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने खरीदे जा चुके गेहूं और सरसों का उठान साथ में करावने की मांग की है।
जिला अध्यक्ष जयभगवान मलिक ने बताया कि गन्नौर शहर में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी आपूर्ति की लाइन डाली जा रही है। ठेकेदार की ओर से गलियों को उखाड़ कर छोड़ दिया जा रहा है। इससे आवागमन करने में परेशानी हो रही है। लोक निर्माण विभाग की ओ से राजलूगढ़ी-भोगीपुर मार्ग पर पुरानी टाइल लगाई जा रही है, जिसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि लल्हेड़ी गांव में दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। यूनियन ने प्रशासन से सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है। वहीं, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 23 अप्रैल को बुलाई गई किसान यूनियन की महापंचायत की तैयारी को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान राजेंद्र, रोहतास, वेदपाल, जगबीर, कंवरपाल, रंगलाल, विनोद सहित अन्य मौजूद रहे।