{"_id":"68dadeed448c463f6e0c8f1d","slug":"kundli-will-have-an-indoor-gym-and-two-ponds-will-be-beautified-sonipat-news-c-197-1-snp1003-143076-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कुंडली में इंडोर जिम बनेगा, दो तालाबों का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कुंडली में इंडोर जिम बनेगा, दो तालाबों का होगा सुंदरीकरण
Tue, 30 Sep 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधा दी जाएगी। नगर पालिका कार्यालय में सोमवार को हुए वित्त एवं अनुबंधन कमेटी की बैठक में चार करोड़ रुपये के कामों को स्वीकृत किया गया। इसमें युवाओं की सुविधा के लिए इंडोर जिम का नवीनीकरण किया जाएगा।
इस कार्य पर 15 लाख रुपये खर्च करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, गुल्ली वाले जोहड़ व दादा भैया तालाब के सुंदरीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस कार्य पर करीब पौने चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
योजना के अनुसार तालाब का पानी निकालने के बाद पक्का घाट, स्ट्रीट लाइट, तालाब के किनारे बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की जाएगी। वार्डवासी सुबह-शाम टहलने के साथ ही अन्य धार्मिक व सांस्कृतिक कार्य भी कर सकेंगे। नगर पालिका की ओर से पुराने तालाबों का कायाकल्प कराया जाएगा।
विज्ञापन
दोनों तालाबों को सभी सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा ताकि तालाब जनता के लिए बहु उपयोगी साबित हो। तालाबों का कायाकल्प होने के बाद आम जनमानस यहां धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कर सकेंगे। बच्चों के लिए छोटे-छोटे खेल मैदान भी बनाए जाएंगे।
नगर पालिका चेयरपर्सन शिमला देवी ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को घूमने-फिरने और स्वास्थ्य के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता रही है।
अधिकारियों ने निरीक्षण करके तैयार किया खाका
निगम आयुक्त हर्षित कुमार, नगर पालिका चेयरपर्सन शिमला देवी व अन्य अधिकारियों ने स्थल का मुआयना किया था। निरीक्षण के बाद ही इस परियोजना का विस्तृत खाका तैयार किया गया और अब इसे फाइनेंस कमेटी की बैठक में पास कर दिया गया है।