फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   kundli, farmers protest, two farmers death

कुंडली धरना स्थल पर दो किसानों की संदिग्ध अवस्था में मौत

Thu, 11 Feb 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
kundli, farmers protest, two farmers death
सोनीपत। कुंडली धरना स्थल पर दो किसानों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पंजाब के किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया गया है। वहीं सिसाना के किसान के शव का परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पंजाब के जिला मोगा के गांव सैद मोहम्मद के बुजुर्ग किसान हंसा सिंह (73) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वह दो माह से कुंडली धरना स्थल पर डटे थे। हंसा सिंह के परिजनों को मामले से अवगत करा दिया गया है। वह लघुशंका के लिए गए थे। इसी दौरान बेसुध होकर गिर गए और उन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन

वहीं मूलरूप से गांव सिसाना फिलहाल सोनीपत में रह रहे राजबीर उर्फ बीरे (60) की बुधवार की रात को तबियत बिगडऩे के बाद मौत हो गई। राजबीर के बेटे नीटू का कहना है कि दो माह से लगातार उसके पिता कुंडली बॉर्डर पर चल रहे धरने पर किसानों के साथ बैठे हुए थे। बुधवार को उनके साथी किसानों ने उन्हें फोन कर उसके पिता की तबियत खराब होने की जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचा तो उनकी मौत हो चुकी थी। नीटू का कहना उन्होंने अपने पिता का पोस्टमार्टम नहीं करवाया, वीरवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed