फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   kundli area do not wastage water, to ready the water saver system

कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में बर्बाद नहीं होगा पानी

Thu, 11 May 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Thu, 11 May 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में इस्तेमाल होने के बाद निकलने वाला दूषित पानी अब बर्बाद नहीं होगा। यहां चार करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से जल्द ही री सर्कुलेशन सिस्टम लगाया जाएगा, जिसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके सहारे ही फैक्ट्रियों से निकलने वाले दूषित पानी को साफ करके दोबारा इस्तेमाल में लाया जाएगा, जिससे दूषित पानी जमीन के अंदर नहीं जाएगा और भू-जल भी दूषित होने से बच जाएगा। इस री सर्कुलेशन सिस्टम को लगाने के लिए ही एचएसआईआईडीसी ने टेंडर मांगे हैं, जिससे जल्द से जल्द टेंडर जारी करके इस पूरे सिस्टम को लगवाया जा सके। यह पूरा सिस्टम छह महीने में लगाया जाना है और इस कारण ही टेंडर छोड़कर काम जल्द शुरू कराने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

750 है फैक्ट्रियों की संख्या
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में इस समय लगभग 750 फैक्ट्रियां हैं। इनमें कपड़े, बर्तन, जूते आदि बनाने की फैक्ट्रियां शामिल हैं। इन सभी में काफी मात्रा में पानी का इस्तेमाल होता है और वह पानी फैक्ट्री में इस्तेमाल के बाद दूषित हो जाता है क्योंकि उसमें फैक्ट्री में बनने वाले उत्पादों में इस्तेमाल किया जाने वाला केमिकल मिल जाता है और उसके बाद वह पानी दोबारा किसी तरह से इस्तेमाल करने लायक नहीं रहता है। इस तरह वह पानी बर्बाद हो जाता है और वह जमीन के अंदर जाकर भू-जल में मिलकर उसे भी दूषित करता है। औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही वहां आसपास के गांवों के लिए यह बड़ी समस्या है। इसको देखते हुए एचएसआईआईडीसी ने औद्योगिक क्षेत्र व आसपास के लोगों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। इसके लिए वहां चार करोड़ 13 लाख रुपये से री सर्कुलेशन सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह काम करेगा सिस्टम
फैक्ट्रियों में रोजाना उत्पादन में लाखों लीटर पानी खर्च होता है। वहां से निकलने के बाद वह दूषित होने पर बेकार जाता है। अब उस पानी को एक जगह इकट्ठा करके ट्रीटमेंट किया जाएगा। इससे पानी के अंदर से हानिकारण रासायनिक तत्व निकाल दिए जाएंगे, जिससे उस पानी को किसी ना किसी तरह से दोबारा इस्तेमाल में लिया जा सके। इसके लिए ही री सर्कुलेशन सिस्टम लगाया जा रहा है। इससे वहां से दूषित पानी को साफ करके दोबारा से इस्तेमाल में लाया जा सके। इससे वहां पानी की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed