{"_id":"63f0ca49e9122a10770f22fb","slug":"kishore-came-to-sonipat-after-his-father-stopped-him-from-studying-sonipat-news-c-17-1-69973-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: पिता ने पढ़ने से रोका तो ट्रेन में सवार होकर सोनीपत आया किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: पिता ने पढ़ने से रोका तो ट्रेन में सवार होकर सोनीपत आया किशोर
Sat, 18 Feb 2023 06:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो 21 - आरपीएफ थाने में बैठा किशोर नीलेश कुशवाहा। संवाद
सोनीपत। पिता के पढ़ने से रोकने के बावजूद सिर पर पढ़ाई का जुनून लेकर 13 वर्षीय किशोर मध्य प्रदेश से गीता जयंती एक्सप्रेस में सवार होकर सोनीपत आ पहुंचा। जब एक महिला यात्री ने ट्रेन में बालक को अकेले देखा तो उससे पूछताछ की। सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर महिला ने बालक को आरपीएफ के हवाले कर दिया। किशोर ने बताया कि वह पढ़ने की इच्छा लेकर छतरपुर से ट्रेन में सवार हुआ था।
आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश व नवीन कुमार शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। दिल्ली से अंबाला जा रही गीता जयंती एक्सप्रेस स्टेशन पर रुकी तो एक महिला यात्री ने बालक को पुलिस को सौंपते हुए बताया कि वह ट्रेन में अकेले सफर कर रहा है। महिला ने पुलिस को अपना नाम व मोबाइल नंबर देने से मना कर दिया। पुलिसकर्मी बालक को लेकर आरपीएफ थाने पहुंचे और उससे पूछताछ की। किशोर ने अपना नाम नीलेश कुशवाहा व उम्र 13 वर्ष बताई। किशोर ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के गांव सिगोन का रहने वाला है और कक्षा नौवीं में पढ़ता है। किसान पिता बालकिशन उसे स्कूल जाने से रोकते हैं और घरेलू कार्य करने का दबाव डालते हैं, इसलिए वह भागकर ईशनगर स्टेशन पर पहुंच गया। वह ट्रेन में चढ़कर आ रहा था, लेकिन एक महिला ने उसे पुलिस के पास छोड़ दिया।
13 वर्षीय बालक ईशनगर स्टेशन से गीता जयंती एक्सप्रेस में सवार होकर सोनीपत स्टेशन पर पहुंच गया है। ट्रेन में सवार एक महिला यात्री ने बालक को उनके हवाले किया है। बालक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल सुरक्षा के लिए बालक को बाल कल्याण समिति को सौंपा जाएगा। -सहाबुद्दीन, उप निरीक्षक, आरपीएफ, सोनीपत