फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kirtan was performed by arranging a special diwan on the occasion of Prakash Parv of Guru Nanak Dev.

Sonipat News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर विशेष दीवान सजाकर किया कीर्तन

Thu, 06 Nov 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Kirtan was performed by arranging a special diwan on the occasion of Prakash Parv of Guru Nanak Dev.
फोटो 11- सोनीपत के गीता भवन चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में गुरु नानक देव के
सोनीपत। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बुधवार को शहरभर के विभिन्न गुरुद्वारों में श्री अखंड पाठ संपन्न कर समागम का आयोजन किया गया। प्रकाश पर्व पर शहर के गुरुद्वाराें में उल्लास का माहौल रहा। गुरुद्वाराें में गुरु नानक देव की लिखी वाणी के शब्द कीर्तन का गायन किया गया। विशेष दीवान सजाकर कीर्तन गायन कर संगत के लिए लंगर लगाया गया।
विज्ञापन

मुख्य समागम का आयोजन गीता भवन चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे अखंड पाठ संपन्न करके की गई। इसके बाद अमृतसर श्री दरबार साहिब से हजूरी रागी तारबलबीर सिंह ने सहयोगियों के साथ शब्द कीर्तन किया। श्री सुखमनी साहिब स्त्री सत्संग सभा, स्कूली बच्चों, विजय सिंह, हररायपुर से तरसेम सिंह ने कीर्तन-भजन व गुरबाणी पाठ से वातावरण को भक्तिमय बनाया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब पहुंची संगत ने मत्था टेककर अरदास की। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक निखिल मदान, नगर निगम मेयर राजीव जैन व कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने शिरकत की। प्रबंधन समिति की ओर से अतिथियों को सिरोपा व स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा साहिब प्रबंधन समिति के प्रधान मोहन सिंह मनोचा, महासचिव परमजीत सिंह, जरनैल सिंह, गुरिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, अरविंद्र सिंह, शमशेर सिंह, अर्जुन सिंह मनोचा, हरी सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसकरण सिंह, मेघा दिवान, प्रियंका दिवान, सरल मलिक, सरदार इंद्रपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु नानक देव ने दिखाई सद्कर्म की राह : निखिल मदान
विधायक निखिल मदान ने सिखों के प्रथम गुरु नानक देव का स्मरण कर गुरु ग्रंथ साहिब को नमन किया। संगत के साथ बैठकर कीर्तन सुना। विधायक निखिल मदान ने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव का जीवन धर्म विशेष के लिए ही नहीं, अपितु समस्त मानव जाति के लिए मानवता व करुणा का उत्कृष्ट उदाहरण है। गुरु नानक देव ने सदैव दीन दुखियों की सहायता करने, सद्कर्म पर चलने की राह दिखाई। हमें गुरु नानक देव के संदेशों को जीवन में अपनाकर दूसरों के काम आना चाहिए।
गुरु की शिक्षाएं जन-जन तक फैलाएं : राजीव जैन
मेयर राजीव जैन ने कहा कि गुरु नानक देव ने संसार के दुखों को घृणा, झूठ व छलकपट से परे होकर देखा। उन्होंने अपनी 10 शिक्षाओं के माध्यम से मानव कल्याण की राह दिखाई, इसीलिए उनका जन्मदिवस प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। उनकी शिक्षाओं में ही ईश्वर एक है, एक ही ईश्वर की उपासना करो, वह हर प्राणीमात्र में मौजूद हैं, उनकी भक्ति करने वालों को किसी का भय नहीं होता, जरूरतमंद की मदद करो, स्त्री-पुरुष में भेदभाव न रखो।
गुरु के उपदेश मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : कमल दिवान
कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि गुरु नानक देव ने प्रेम, समानता, सेवा व सत्य के जिस मार्ग का संदेश दिया, वह आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक है। समाज में भाईचारा, सद्भावना बनाए रखने के लिए गुरु नानक देव की शिक्षाओं का अनुसरण जरूरी है। उनका एक ओंकार व सरबत दा भला, का संदेश सभी को एक सूत्र में बांधता है। सभी को अपने जीवन में गुरु के उपदेशों को आत्मसात कर दूसरों की सेवा को ही सच्ची भक्ति मानना चाहिए।

कीर्तन उपरांत वितरित किया लंगर
सेक्टर-15 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में संगत ने सहज पाठ कर श्रद्धा व हर्षोल्लास से गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाया। गुरुद्वारा साहिब में सुखमनी साहिब, चौपाई साहिब, मूल मंत्र जाप व शब्द कीर्तन किया गया। समाप्ति के उपरांत गुरु घर का अटूट लंगर वितरित किया गया। संगत व सेवादारों ने मिलकर केक भी काटा।

फोटो 11- सोनीपत के गीता भवन चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में गुरु नानक देव के

फोटो 11- सोनीपत के गीता भवन चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में गुरु नानक देव के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed