फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kilns being run despite ban, CM flying squad raided

Sonipat News: प्रतिबंध के बावजूद चलाए जा रहे भट्ठे, सीएम उड़नदस्ते ने डाला छापा

Wed, 28 Feb 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 28 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Kilns being run despite ban, CM flying squad raided
फोटो 36- खरखौदा के गांव सिसाना में प्रतिबंध के बावजूद चल रहे ईंट भट्ठे पर कार्रवाई करने पहुंची
खरखौदा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों को तोड़कर चलाए जा रहे दो ईंट भट्ठों पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। उड़नदस्ते ने बुधवार को गांव सिसाना में दो ईंट-भट्ठों पर छापा डाला। टीम के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम भी शामिल रही। दोनों ईंट भट्ठों के मालिकों के खिलाफ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए डीएफएससी को लिखा गया है।
विज्ञापन

उड़नदस्ते ने बुधवार को गांव सिसाना में चल रहे दो ईंट भट्ठों पर छापा डाला। निरीक्षक सुनील कुमार की अगुवाई में सिसाना पहुंची टीम ने दिनेश भट्ठा कंपनी और आरबीसी भट्ठे पर छापा छापा। दिनेश भट्ठा पर पहुंची टीम को भट्ठा चलता मिला। टीम को यहां प्रतिबंधित कार्बन जलता मिला। इसके बाद टीम ने आरबीसी ईंट भट्ठे पर जांच की तो वह भी चलता मिला। इस पर टीम ने मौके से दोनों ईंट भट्ठों के संचालित किए जाने के सबूत जुटाए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रवेश कुमार ने इन भट्ठों के एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने पर भट्ठा मालिक विकास और जितेंद्र के खिलाफ डीएफएससी को शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उड़नदस्ते ने मंगलवार को गांव खांडा के दो ईंट भट्ठों पर छापा डाला था। जांच में दोनों ईंट भट्ठे चलते मिले थे। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। साथ ही पुलिस को मामले में शिकायत दी गई थी। अधिकारियों का कहना है कि नियमों की अवहेलना किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed