{"_id":"616495088ebc3e29907d77f1","slug":"killing-the-factory-supervisor-by-calling-him-from-home-adopting-him-with-a-knife-and-beating-him-with-a-stick-sonipat-news-rtk626753915","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी सुपरवाइजर को घर से बुला चाकू से गोदकर व डंडे से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी सुपरवाइजर को घर से बुला चाकू से गोदकर व डंडे से पीटकर हत्या
विज्ञापन
सुरेंद्र की फाइल फोटो।
- फोटो : Sonipat
गांव हसनपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवक को घर से बुलाने के बाद चाकू से गोदकर, डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के खेल मैदान में पड़ा मिला है। आरोप है कि वारदात को एक माह पहले हुई मारपीट की रंजिश में अंजाम दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर दो भाईयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव हसनपुर निवासी सुरेश कुमार ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई सुरेंद्र कुमार अविवाहित था। वह एक फैक्टरी में सुपरवाइजर था। रविवार रात को गांव के ही दो भाई संजीत और विशाल उसको घर से बुलाकर ले गए थे। उसके बाद से सुरेंद्र का कोई पता नहीं लग सका। परिजनों ने सुरेंद्र की तलाश भी की। सोमवार सुबह सूचना मिली कि सुरेंद्र का शव गांव के बाहर खेल मैदान में पड़ा है। सुरेश परिवार के लोगों के साथ वहां पर पहुंचा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सुरेंद्र के शरीर पर डंडों से पिटाई करने और चाकू के वार के कई निशान थे। सुरेश ने पुलिस को बताया कि उसके भाई सुरेंद्र की हत्या गांव के संजीत और विशाल ने की है। उनके साथ सुरेंद्र का करीब एक महीने पहले झगड़ा हुआ था। तभी से वह रंजिश रखे हुए थे।
आरोपियों ने दी थी धमकी, नहीं मनाने देंगे त्योहार
सुरेश ने बताया कि झगड़े के बाद से दोनों आरोपियों ने बार-बार बेइज्जती होने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने धमकी दी थी कि तुम्हें त्योहार नहीं मनाने देंगे। अब त्योहारों के दौरान ही सुरेंद्र की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
झगड़े के बाद हो गया था फैसला
सुरेश ने बताया कि एक महीने पहले सुरेंद्र और आरोपियों ने साथ बैठकर शराब पी थी। उसी दौरान आपस में झगड़ा हो गया था। इसकी शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी गई थी। बाद में दोनों पक्षों को बुलवाया गया था। पुलिस ने बताया कि थाने में दोनों में समझौता हो गया था। उन्होंने फैसला लिखकर दे दिया था।
शरीर पर 20 से ज्यादा निशान मिले
सुरेंद्र की हत्या बेरहमी से की गई है। उसके हाथ और पैर पर हमले के साथ ही शरीर पर कई घाव हैं। हाथ-पैर और सिर पर डंडों के वार थे। वहीं चेहरे, पेट व सीने पर चाकू के निशान थे। उसके शरीर पर 20 से ज्यादा निशान थे। सुरेंद्र के शरीर पर केवल अंडरवियर था।
वर्जन
युवक पर हमला कर हत्या की गई है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक के भाई ने एक महीने पहले हुए झगड़े के कारण हत्या किए जाने का शक जताया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी मुरथल

गांव हसनपुर में युवक की हत्या के बाद सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई करती पुलिस?- फोटो : Sonipat