फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Khelo Haryana: Today 11 buses will leave for nine districts carrying 493 players

खेलो हरियाणा : 493 खिलाड़ियों को लेकर आज नौ जिलों के लिए 11 बसें होंगी रवाना

Thu, 15 Dec 2022 08:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Khelo Haryana: Today 11 buses will leave for nine districts carrying 493 players
सोनीपत। खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में भाग ले रहे जिले के 493 खिलाड़ियों को यातायात सुविधा देते हुए रोडवेज अपनी 11 बसें रवाना करेगा। इनमें 7 बसें सोनीपत डिपो से और 4 बसें गोहाना सब डिपो से रवाना की जाएंगी। जो वीरवार को सभी खिलाड़ियों को लेकर प्रदेश के नौ जिलों में रवाना होंगी। यही नहीं रोडवेज विभाग ने खिलाड़ियों को किराये में भी 75 फीसदी तक की छूट दी गई है। खेलो हरियाणा में प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ियों में केवल 25 फीसदी किराया ही वहन करना होगा। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि खिलाड़ियों को ले जाने के लिए चालक-परिचालकों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

खेल विभाग की तरफ से खेलो हरियाणा खेलों का आयोजन करने जा रहा है। जिसके तहत 27 खेलों में विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इन स्पर्धाओं का आयोजन 18 से 27 दिसंबर तक प्रदेश के नौ जिलों में विभिन्न स्टेडियमों में किया जाएगा। इन स्पर्धाओं में जिले के 493 खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। खेल विभाग ने सभी तैयारियां पूरी करते हुए टीमों के साथ प्रशिक्षकों व अन्य स्टाफ सदस्यों की ड्यूटी लगाई है। खेल विभाग के अधीक्षक धर्मपाल दहिया ने बताया कि खेलो हरियाणा के आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए मंच प्रदान करना है। यह प्रतिस्पधाएं प्रदेश के पंचकूला, करनाल, रोहतक, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, यमुनानगर व जींद जिले में करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

पंचकूला और करनाल के लिए रवाना होंगे सबसे अधिक खिलाड़ी
खेलो हरियाणा में प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ियों में सबसे अधिक खिलाड़ी पंचकूला व करनाल जाएंगे। सोनीपत से पंचकूला में जहां 91 खिलाड़ी जाएंगे, वहीं करनाल में 89 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सोनीपत रोडवेज डिपो से वीरवार को रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, अंबाला व कुरुक्षेत्र के लिए एक-एक बस रवाना की जाएगी, जबकि करनाल में खिलाड़ियों की संख्या अधिक होने पर दो बसें भेजी जाएंगी। इसी प्रकार गोहाना सब डिपो से यमुनानगर व जींद के लिए एक-एक बस और पंचूकला के लिए दो बसें रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खेलों में दम दिखाएंगे खिलाड़ी
खेल विभाग के अधीक्षक धर्मपाल दहिया ने बताया कि खेलो हरियाणा में प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ी एथेलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, साइकिलिंग, मुक्केबाजी, फुटबाल, तलवारबाजी, जूडो, जिमनास्टिक, हॉकी, गतका, कबड्डी, खो-खो, नौकायन, मलखंब, तैराकी, रोइंग, टेनिस, निशानेबाजी, ग्रीको रोमन कुश्ती, फ्री स्टाइल कुश्ती, टेबल टेनिस, तांगथा, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल व योगासन स्पर्धा में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
पदक जीतने पर कितना मिलेगा पुरस्कार
स्वर्ण पदक - 5 हजार रुपये
रजत पदक - 3 हजार रुपये
कांस्य पदक -2 हजार रुपये
कहां-कितने खिलाड़ी लेंगे स्पर्धा में भाग
जिला संख्या
पंचकूला 91
करनाल 89
रोहतक 62
कुरुक्षेत्र 60
गुरुग्राम 50
फरीदाबाद 44
अंबाला 44
यमुनानगर 28
जींद 25
कुल 493
खेलो हरियाणा में जिले के 493 खिलाड़ियों की टीमें प्रतिभागिता कर रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई गई हैं। सभी टीमें 15 दिसंबर को प्रदेश के नौ जिलों में आयोजित हो रही प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए रवाना हो जाएंगी। टीमों के साथ उनके प्रशिक्षक व स्टाफ सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। 18 से 27 दिसंबर तक आयोजित होने वाली खेलो हरियाणा प्रतिस्पर्धा को लेकर सभी खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है।

शर्मिला राठी, जिला खेल अधिकारी
खेलो हरियाणा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आयोजन स्थल तक ले जाने के लिए रोडवेज की 11 बसें रवाना की जाएंगी। इसमें सोनीपत डिपो से 7, जबकि गोहाना सब डिपो से 4 बसें भेजी जाएंगी। यह बसें 15 दिसंबर को जिले के 493 खिलाड़ियों को लेकर प्रदेश के नौ जिलों में रवाना होंगी। इसके लिए सभी चालक-परिचालकों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। सभी खिलाड़ियों को किराये में भी 75 फीसदी तक की छूट दी गई है।
राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed