Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   41-foot-tall Govardhan idol crafted from 7,100 kg of cow dung; viewing begins today

Sonipat News: 7100 किलो गोबर से तैयार हुई 41 फीट ऊंची गोवर्धन प्रतिमा, आज होंगे दर्शन

Tue, 10 Nov 2026 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
41-foot-tall Govardhan idol crafted from 7,100 kg of cow dung; viewing begins today
फोटो: सोनीपत के श्री अग्रसेन धाम कुंडली में तैयार की गई 41 फीट ऊंची गोवर्धन प्रतिमा का अवलोकन क - फोटो : 1
सोनीपत। श्री अग्रसेन धाम कुंडली में मंगलवार को उत्तर भारत के प्रसिद्ध गोवर्धन पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। सात दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में 7100 किलो गाय के शुद्ध गोबर से तैयार की गई 41 फीट ऊंची गोवर्धन प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रतिमा की 108 फीट लंबी परिक्रमा की व्यवस्था की गई है। भगवान गोवर्धन का आर्ट ज्वेलरी से अलौकिक श्रृंगार कर उन्हें भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी।
विज्ञापन

धाम के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को मेयर राजीव जैन और पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन के सानिध्य में उद्योगपति अजय गुप्ता व धाम के सेठ भामाशाह सुरेश गर्ग भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना करेंगे। महोत्सव के तहत शाम पांच बजे पूजा शुरू होगी। शाम 6:30 बजे अन्नकूट, अष्ट महाभोग और विशाल प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सात दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन भगवान को आठ पहर महाभोग अर्पित किया जाएगा और शाम सात बजे आरती होगी। इस दौरान भजन गायक कन्हैया मित्तल, मॉडल टाउन विधायक अशोक गोयल देवराहा, चेयरमैन जगदीश गोयल और वीरेंद्र बंसल सहित राजनीति व सामाजिक क्षेत्र की अनेक हस्तियां शामिल होंगी। आयोजन की तैयारियों में धाम के पदाधिकारी टीकाराम मित्तल, पवन अग्रवाल, अतुल सिंगल, दीपक मंगला, अनिल गोयल, राजेश गोयल, प्रमोद जिंदल, भगवान गोयल, पवन गुप्ता, रितिक सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed