{"_id":"612dc4b789b84f5299d708c1bee1f8ff","slug":"khaki-was-tired-of-the-old-life-by-consuming-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी से तंग आकर वृद्ध ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी से तंग आकर वृद्ध ने जहर खाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 14 Sep 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों की प्रताड़ना से आहत देवीलाल नगर निवासी एक वृद्ध ओमप्रकाश ने शुक्रवार रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। बुजुर्ग को रात में ही महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
शनिवार को परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस को वृद्ध की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों के दबाव के बाद पुलिस ने दो पुलिसकर्मियों समेत कई के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में मामला दर्ज किया। इसके बाद ही परिजनों ने दोपहर बाद शव लिया।
मूल रूप से गांव सिरसाढ़ हाल में महम रोड पर स्थित देवीलाल नगर निवासी ओमप्रकाश (60) पुत्र रामकिशन का झगड़ा हुआ था। रामकिशन के बेटे संदीप ने बताया कि 28 अगस्त की रात को उनके पड़ोस में रह रहे पुलिस में तैनात राजेंद्र के साथ कहासुनी हुई थी। आरोप है कि रात के समय इन लोगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग की पिटाई की और बाद में उन्हीं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद नियमित तौर पर ओमप्रकाश को थाने बुलाया जाता है और वहां उनको प्रताड़ित किया जाता। इसी से आहत होकर उन्होंने खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया।
विज्ञापन
थाने से लौटते ही खाया जहर
शुक्रवार शाम ओमप्रकाश और संदीप को पुलिस ने शहर थाना बुलाया था। संदीप ने बताया कि पुलिस के जवान उसके पिता को बातचीत करने के लिए अंदर ले गए। वह बाहर बैठा रहा। उसके पिता ओमप्रकाश को थाने में प्रताड़ित किया गया। बाद में वह अपने पिता को लेकर घर आ गया।
घर आते ही उसके पिता कमरे में चले गए और कुछ देर बाद ही जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ निगलने से ओमप्रकाश की तबियत बिगड़ गई। उन्हें गोहाना के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से उसे गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज पहुंचने पर ओमप्रकाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पीजीआई में हंगामा
मृतक ओमप्रकाश के परिजनों ने शनिवार को गांव खानपुर कलां मेडिकल कालेज में जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए पोस्टमार्टम कराने और शव उठाने से मना कर दिया। परिजन इस पर अड़े थे कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। मामले की सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी सितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजन तब मानें जब आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस तरह दोपहर बाद ही ओमप्रकाश के शव का पोस्टमार्टम हो पाया।
दो पुलिस कर्मियों समेत 3 नामजद
बुजुर्ग ओमप्रकाश के पुत्र संदीप की शिकायत पर पुलिस कर्मचारी राजेंद्र, उसके बेटे और एक अन्य पुलिस कर्मी राजपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में थाना शहर में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी सितेंद्र कुमार ने बताया कि दफा 306 के तहत पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।