फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kanwar Yatra: Ban on heavy vehicles going to UP via Bahalgarh via Khewra.

कांवड़ यात्रा : बहालगढ़ से वाया खेवड़ा होते हुए भारी वाहनों के यूपी जाने पर रोक

Sun, 28 Jul 2024 10:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 Jul 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Ban on heavy vehicles going to UP via Bahalgarh via Khewra.
सोनीपत के गांव गढ़ मिरकपुर के पास नाका लगाकर वाहनों को रोकने के लिए खड़ी पुलिस। स्रोत पुलिस प्रवक
सोनीपत। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित निवाड़ा से सोनीपत के रास्ते अन्य जिलों की तरफ प्रस्थान कर रहे हैं। इसके लिए प्रशासन की तरफ से लगातार बेहतर प्रबंध किए जा रहे हैं। कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने देने की व्यवस्था की जा रही है। इसी के चलते बहालगढ़ से बागपत की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। बागपत के गौरीपुर मोड़ से मार्ग को वन-वे किया गया है। ऐसे में बागपत की तरफ भारी वाहनों को नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, कांवड़ियाें की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सभी मार्गों पर यातायात सुचारू बनाए रखने पर सोनीपत-बागपत प्रशासन की पहले ही सहमति बन गई थी। बेहतर समन्वय व कांवड़ यात्रा से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए दोनों जिलों के अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। अब कांवड़ियों के आगमन के चलते बागपत मार्ग पर भीड़ लगने लगी है। ऐसे में बागपत प्रशासन ने भारी वाहनों को उनकी सीमा में नहीं आने देने की मांग रखी थी। इस पर रूट डायवर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। भारी वाहनों को बागपत मार्ग पर नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन


यमुना पुल पर प्रकाश और सुरक्षा प्रबंध किए
बागपत प्रशासन ने निवाड़ा के पास यमुना पुल पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था व सुरक्षा के लिए पुलिस को प्रबंध करने को कहा था। इस पर सोनीपत प्रशासन ने इसे पूरा कर दिया है। वहीं यमुना के घाट पर कांवड़ियों के स्नान के दौरान वहां गोताखोर का प्रबंध भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े दोनों प्रदेशों के अधिकारी

बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए बागपत और सोनीपत के अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिससे कावड़ से संबंधित सभी जानकारी साझा की जा रही है। आवश्यकता पड़ते पर ग्रुप में सूचना देकर सभी तक पहुंचाना आसान रहेगा।



वन-वे पर जाना बन सकता है हादसे का सबब

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि वाहन चालकों से अपील की जा रही है कि वन-वे किए मार्ग पर जाने से बचें। अक्सर कुछ वाहन चालक संपर्क मार्ग से गुजरकर वन-वे किए मार्ग पर चले जाते है। ऐसे में उस मार्ग पर चल रहे कांवड़ियों को असुविधा होती है और हादसे का अंदेशा बना रहा है। पिछले दिनों यूपी के मुजफ्फरनगर में ऐसे वन-वे पर चलने से हादसा हो चुका है। ऐसे में वाहन चालक निर्धारित रूट से ही निकलें। केजीपी व पानीपत, करनाल के रास्ते वाहन यूपी की तरफ जा सकते हैं।


वर्जन

कावंड़ियों की सुरक्षा व बेहतर यातायात के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। बागपत प्रशासन की मांग के बाद गढ़ मिरकपुर के रास्ते यूपी की तरफ वाहनों के प्रवेश को रोका गया है। भारी वाहनों को बहालगढ़ से ही आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। वाहन चालकों से सहयोग की अपील की जा रही है। वह निर्धारित गंतव्य से जा सकते हैं।

- मनबीर सिंह, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed