फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kailash Chauhan unanimously became the head of Rai Tehsil

कैलाश चौहान सर्वसम्मति से बने राई तहसील के प्रधान

Sun, 10 Apr 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kailash Chauhan unanimously became the head of Rai Tehsil
सोनीपत। हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन की बैठक में कैलाश चौहान को सर्वसम्मति से राई तहसील का प्रधान नियुक्त किया गया। साथ ही उनको प्रदेश की निगरानी कमेटी का अध्यक्ष भी चुना गया है। यह बैठक शनिवार को बीसवां मील स्थित वेंकेटेश्वर मंदिर परिसर में की गई। अध्यक्षता वरिष्ठ नंबरदार लहणा सिंह ने की। बैठक का संचालन महासचिव मास्टर सतबीर सिंह ने किया। बैठक से पहले राई तहसील के पूर्व प्रधान रघुबीर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष फूल सिंह और उपाध्यक्ष कर्मवीर सरोहा ने बताया कि कैलाश चौहान को प्रधान बनाने के साथ ही अधिवक्ता संजय भारद्वाज, सुरेश सेवली, जयसिंह प्रीतमपुरा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुरेंद्र भैरा बांकीपुर को महासचिव बनाया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेश अटेरना को सौंपी गई है। इस दौरान गन्नौर तहसील प्रधान पुरुषोत्तम, मुंडलाना प्रधान जिले सिंह, खरखौदा प्रधान प्रीतम खोखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed