फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   JSO working in Delhi Home Ministry dies in road accident, daughter and six others injured

सड़क हादसे में दिल्ली गृह मंत्रालय में कार्यरत जेएसओ की मौत, बेटी व छह अन्य घायल

Sat, 03 Jul 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
JSO working in Delhi Home Ministry dies in road accident, daughter and six others injured
जीटी रोड पर गांव टेहा फ्लाईओवर के निकट करनाल से दिल्ली की तरफ जा रही कार आगे चल रही दूसरी कार में टकरा गई। जिससे आगे चल रही कार डिवाइडर पार कर दिल्ली-पानीपत रोड पर जाकर पलट गई। हादसे में कार चालक दिल्ली गृह मंत्रालय में जेएसओ की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी घायल हो गई। साथ ही दूसरी कार सवार छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

यूपी के जिला गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-13 निवासी शिव विनोद नवानी (50) दिल्ली गृह मंत्रालय में जेएसओ के पद पर कार्यरत थे। वह अपनी बेटी सृष्टि के साथ कार से चंडीगढ़ से गाजियाबाद जा रहे थे। टेहा गांव के पास उनकी कार को एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी कार डिवाइडर पार कर दिल्ली-पानीपत रोड पर पलट गई। हादसे में शिव विनोद नवानी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बेटी सृष्टि भी चोटिल हो गई। उधर दूसरी कार भी सड़क पर पलट गई । उसका चालक व पांच अन्य घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। सीएचसी गन्नौर में शिव विनोद नवानी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं दूसरी कार सवारों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed