फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   JP Nadda inaugurated BJP office online

जेपी नड्डा ने ऑनलाइन किया भाजपा कार्यालय का लोकार्पण

Thu, 30 Jul 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
JP Nadda inaugurated BJP office online
भाजपा कार्यालय के लोकार्पण पर पौधरोपण करते केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, विधायक, पूर्व ? - फोटो : Sonipat
सोनीपत। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सेक्टर-7 में बनाए गए पार्टी के जिला कार्यालय का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के छह जिलों में पार्टी कार्यालयों को लोकार्पित किया। लोकार्पण समारोह में सीएम मनोहर लाल ने चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यकर्ताओं को कार्यालय के स्थापना की बधाई दी। सेक्टर-7 में शुरू हुए जिला कार्यालय में हवन किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि रहे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और जल शक्ति राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने आहुति दी। साथ ही उन्होंने सांसद रमेश कौशिक व करनाल सांसद संजय भाटिया संग कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। साथ ही सांसद संजय भाटिया का जन्मदिवस भी मनाया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री, सांसद व विधायकों सहित कार्यकर्ताओं ने उन्हें केक खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी कार्यालय मंदिर समान होता है। जहां से पार्टी की गतिविधियां संचालित होंगी। उन्होंने कहा कि जनसंघ के समय में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी दिल्ली के रामलीला मैदान में छतरी के नीचे ही बैठक लेते थे। कार्यकर्ताओं के समर्पण व मेहनत के परिणामस्वरूप भाजपा के अत्याधुनिक कार्यालयों की स्थापना हुई है। इसमें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का विशेष योगदान है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की पांचवीं पीढ़ी भाजपा व आरएसएस में समर्पित रूप से सेवारत है। उन्होंने पार्टी में कार्यकर्ताओं के महत्व पर भी विशेष बल दिया।
विज्ञापन

हरियाणा में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता को वह हरा चुके : कौशिक
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि भाजपा से उनका पुराना नाता व लगाव रहा है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते ही आज भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है। उन्होंने बरोदा उप-चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर राई व गन्नौर में भी कमल का फूल खिल चुका है। अब बरोदा की बारी है। हरियाणा में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता को वह हरा चुके हैं। बरोदा के विकास के लिए भाजपा की जीत आवश्यक है। सांसद संजय भाटिया ने जिला कार्यालय की बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही आज यह दिन देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि 11 व्यक्तियों द्वारा स्थापित संगठन आज भाजपा के रूप में पूरे विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह राष्ट्रवाद के पथ पर आगे बढ़ें। पहला लक्ष्य व हित राष्ट्र ही होना चाहिए। कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति संकल्पित रहना चाहिए ताकि संगठन की मजबूती में वृद्धि होती रहे। पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी इस ऊंचाई पर पहुंची है। कार्यकर्ताओं ने ही नेता बनाए हैं। विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कार्यालय की बधाई देते हुए भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बरोदा उप-चुनाव कार्यकर्ताओं को परखने का अवसर भी है, जिससे प्रदेश की राजनीति को नई दिशा मिलेगी। बरोदा की जीत गुजरात की भांति हरियाणा में भी दशकों तक भाजपा का शासन स्थापित करेगी।

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
इस दौरान गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी, जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर नांदल, ललित बतरा सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, कविता चौधरी, बंतो कटारिया, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनिल झरोठी, जिला पार्षद नंदकिशोर चौहान, राकेश मलिक, किरणबाला, सुमित्रा चौहान, नीरज आत्रेय, नवीन मंगला, जिला परिषद की चेयरपर्सन मीना नरवाल, सोनिया अग्रवाल, सुनीता लोहचब, रविंद्र दिलावर, आजाद सिंह नेहरा, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, योगेश्वर दत्त, गुलशन ठेेकेदार, रामकुमार धनखड़, निशांत छौक्कर, सुरेंद्र बैरागी, सुरेंद्र मदान, मुकेश, मनोज, अरुण चौहान, ब्रह्मपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed