{"_id":"6467cb172a2557eb330001f4","slug":"jjp-will-beat-in-rajasthan-elections-dushyant-chautala-sonipat-news-c-197-1-snp1001-60-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान चुनाव में ताल ठोकेगी जजपा : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान चुनाव में ताल ठोकेगी जजपा : दुष्यंत चौटाला
Sat, 20 May 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 20 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही छात्रा को सम्मानित करते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी (जजपा) राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। जजपा यहां मजबूत संगठन खड़ाकर चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। वह शुक्रवार को सोनीपत के गांव चौहान जोशी में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। जजपा वहां चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार तैयार कर रही है। राजस्थान में चुनाव लड़ने के लिए जजपा ने 30 सीटों का चयन किया है। उन्होंने बताया कि डॉ. अजय सिंह चौटाला दो बार वहां से विधायक रह चुके हैं।
उपमुख्यमंत्री ने राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के मानेसर, गुरुग्राम, फरीदाबाद में नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि वे चार बार से सांसद हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि जब भी बीसीए कैटेगरी में कोई बदलाव होता है तो उसकी वार्डबंदी में समय लगता है। हमने पिछली कैबिनेट में इसमें बदलाव किए थे। वहां जल्द चुनाव हो जाएंगे। इनेलो के वरिष्ठ नेताओं का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि 1 साल से वह खुद अपने निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि किसके साथ गठबंधन करना है।
विज्ञापन
इस दौरान डाॅ. केसी बांगड़, जजपा के जिलाध्यक्ष राज सिंह दहिया, अजीत आंतिल, संदीप गहलावत, रमेश पहलवान, राजपाल सेवली, मास्टर दिनेश चौहान, मास्टर गुलशन चौहान, करतार सैनी, सतपाल सरपंच, बिजेंद्र काला, जयकुंवार सेवली, जयभगवान सैनी, संजय, डोली चौहान, राजेश चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
10वीं कक्षा में राई खंड की टॉपर नेहा को किया सम्मानित
प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को गांव चौहान जोशी में मास्टर दिनेश चौहान की तरफ से आयोजित समारोह में पहुंचे। उन्हाेंने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में राई खंड में टॉपर रही मेधावी छात्रा नेहा को सम्मानित किया। गांव बढ़ मलिक निवासी निवासी नेहा ने 500 में से 483 (96.8 फीसदी) अंक प्राप्त कर राई खंड में टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने मुरथल गांव में कार्यकर्ता सुरेंद्र के आवास पर पहुंचकर बातचीत की। यहां उन्होंने लोगों की समस्याओं और मांगों की सुनवाई भी की।
करणी सेना ने भेंट की पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा
गांव चौहान जोशी में आयोजित समारोह में सोनीपत करणी सेना की तरफ से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया गया। करणी सेना की तरफ से ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें कहा गया कि विधायक मोहन लाल ने राई विधानसभा में पृथ्वीराज चौहान के नाम से चौक देने की घोषणा की हुई है। जिसमे सर्वसमाज की तरफ से बहालगढ़, बीसवांमील, प्याऊ मनियारी, केएमपी वाले चौक प्रस्तावित हैं जो हरियाणा सरकार के अंतर्गत आते हैं और पीडब्ल्यूडी के अधीन हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निगम क्षेत्र का कोई चौक देखकर सरकार को बता दें। सोनीपत में पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापित करवाने का प्रयास रहेगा। इस विषय को ले कर करनी सेना व सर्वसमाज मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगा। 11 जून को गांव दहिसरा में हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर ताहर सिंह, राजेंद्र, सुभाष, संजय चौहान, सतपाल प्रधान सहित अन्य मौजूद रहे।