फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jindal company security guard kidnapped from highway

Sonipat News: हाईवे से जिंदल कंपनी के सुरक्षाकर्मी का अपहरण

Thu, 13 Nov 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Jindal company security guard kidnapped from highway
सोनीपत। गांव जठेड़ी निवासी सुरक्षाकर्मी का अपहरण का मामला सामने आया है। गांव के युवक ने मामले से परिजनों को अवगत कराया जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव जठेड़ी निवासी कुलदीप ने बताया कि उनका बेटा अर्जुन (21) नरेला रोड स्थित जिंदल कंपनी सिक्योरिटी गार्ड हैं। मंगलवार शाम को गांव के हर्ष ने उन्हें सूचना दी कि अर्जुन का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। हर्ष के अनुसार अर्जुन ऑटो रिक्शा में थे। इको गाड़ी वार कुछ लोगों ने अर्जुन के साथ मारपीट कीऔर जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए।
विज्ञापन


कुलदीप ने बताया कि सूचना मिलते ही वह और हर्ष गांव से आगे मैक्स सोसाइटी चौक पर पहुंचे। वहां पर पूछताछ में पता चला कि दोपहर के समय बीसवां मील चौक पर अर्जुन की किसी बात को लेकर जोकर नामक इको वैन चालक से कहासुनी हुई थी। शक है कि उसी ने अपने साथियों के साथ अर्जुन का अपहरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना राई के जांच अधिकारी नरेंद्र टीम सहित मौके पर पहुंचे और प्राथमिक जांच की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed