फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jhajjar defeated Sonipat in inter district cricket competition

Sonipat News: अंतर जिला क्रिकेट स्पर्धा में झज्जर ने सोनीपत को हराया

Sat, 06 Sep 2025 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar defeated Sonipat in inter district cricket competition
05jjrp05- झज्जर। प्रतीक
झज्जर। झज्जर और सोनीपत की टीम के बीच खेले गए अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में झज्जर की टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। भविष्य शर्मा के नाबाद 24 रन और विकेट कीपर बल्लेबाज प्रतीक के नाबाद 20 रनों की बदौलत झज्जर की टीम ने मैच में जीत दर्ज की। इसके अलावा विकेट कीपर प्रतीक ने दो कैच व भविष्य ने एक कैच पकड़ा है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के सेक्टर-9ए स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में झज्जर और सोनीपत की टीम के बीच अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच खेला गया। झज्जर की टीम ने टॉस जीतकर सोनीपत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सोनीपत ने 50 ओवरों में आठ विकेट 157 रन बनाए।
विज्ञापन

इस दौरान सोनीपत की ओर से बल्लेबाजी में आर्यन ने 47 रन और आदित्य ने 32 रन बनाए। वहीं झज्जर की ओर से गेंदबाजी में अनीश फलसवाल, भविष्य शर्मा व कृष्णा जोशी ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी झज्जर की टीम ने 38.1 ओवर में सात विकेट पर 160 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान झज्जर की तरफ से बल्लेबाजी में योगेश ने 38 रन और भविष्य शर्मा ने नाबाद 24 रन बनाए।

वहीं सोनीपत की तरफ से गेंदबाजी में हर्षित, युग दहिया और आदित्य ने दो-दो विकेट हासिल किए। झज्जर की टीम अब तक खेले गए दोनों मैच जीतकर जोन-बी के ग्रुप में पहले स्थान पर मौजूद है।

05jjrp05- झज्जर। प्रतीक

05jjrp05- झज्जर। प्रतीक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed