फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jewelery worth Rs 10 lakh stolen by breaking glass of UP businessman car in Sonipat

10 सेकेंड में 10 लाख की ज्वेलरी चोरी: सोनीपत में यूपी के कारोबारी के साथ हुई वारदात, तरीका देख उड़ गए होश

Tue, 03 Dec 2024 10:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 03 Dec 2024 10:36 PM IST
सार

दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे पर सोनीपत में चोरों ने उत्तर प्रदेश के कारोबारी की गाड़ी से 10 लाख की ज्वेलरी व कैश चोरी कर लिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। शातिर चोर ने मात्र 10 सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया और नौ दो ग्यारह हो गया। 

विज्ञापन
Jewelery worth Rs 10 lakh stolen by breaking glass of UP businessman car in Sonipat
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में शातिर चोर ने चोरी की वारदात को मात्र 10 सेकेंड में अंजाम दिया और चलता बना। नेशनल हाईवे-44 पर गन्नौर से आगे ढाबे पर रुके व्यवसायी की कार का शीशा तोड़कर चोर आभूषण व नकदी की चोरी कर भाग गए। चोर करीब 10 लाख रुपये का सामान ले गए। घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। चोर का यह तरीका देख सबके होश उड़ गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन




उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के कौशांबी निवासी मयंक जैन अपनी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों संग दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे। गन्नौर से आगे ढाबे पर पहुंचने के बाद उन्होंने कार को पार्किंग में खड़ा कर खाना खाने चले गए। परिवार के सदस्य खाना खाकर बाहर आए तो उनकी का शीशा टूटा हुआ था। उन्होंने देखा कि कार के अंदर से आभूषण व 20 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने ढाबा संचालक को अवगत कराया। इसके बाद सीसीटीवी की फुटेज की जांच की गई। जिसमें एक युवक कार के पास आकर खड़ा होता है और महज दस सेकेंड में पूरी वारदात को अंजाम देकर निकल जाता है। पीड़ित ने मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पहले से पीछे लगे थे बाइक सवार 
जांच में पता लगा है कि बाइक सवार युवक पहले से ही कार के पीछे लगे थे। कार रुकने के बाद एक युवक आता है और आते ही तुरंत कार का शीशा तोड़ देता है। इसके बाद आभूषण व नकदी से भरा बैग लेकर निकल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed