फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   JE of Electricity Corporation suspended, employees demonstrated

Sonipat News: बिजली निगम के जेई निलंबित, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 25 Apr 2023 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 25 Apr 2023 03:07 AM IST
विज्ञापन
JE of Electricity Corporation suspended, employees demonstrated
सोनीपत। जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवहन मंत्री से मिले आदेश के बाद सोमवार को कार्रवाई करते हुए बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर ने कनिष्ठ अभियंता नीरज को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

निलंबन की समयावधि के दौरान उन्हें कार्यकारी अभियंता कार्यालय में भेज दिया है।निलंबन के आदेश जारी होने की सूचना के बाद इंदिरा कॉलोनी स्थित एसडीओ कार्यालय में कर्मचारियों ने धरना दिया। साथ ही कर्मचारियों ने कनिष्ठ अभियंता के निलंबन के आदेश वापस लेने व उपमंडल अभियंता के तबादला न करने की मांग की।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में 21 अप्रैल को जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई थी। गढ़ी घसीटा के उपभोक्ता मुकेश का आरोप था कि पांच साल से उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। वहीं उनके पड़ोस में रहने वाली राजबाला ने रोते हुए बताया कि उनका बिजली बिल ठीक नहीं किया जा रहा है। बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान न करने के चलते मंत्री मूलचंद शर्मा ने कनिष्ठ अभियंता को निलंबित करने व उपमंडल अभियंता के तबादले के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री से मिले आदेश का पालन करते हुए सोमवार को अधीक्षण अभियंता ने कनिष्ठ अभियंता (जेई) नीरज शर्मा को निलंबित कर दिया। साथ ही उपमंडल अभियंता विक्की गहलावत का तबादला करने के लिए मुख्यालय पत्र लिखकर अनुशंसा की। कनिष्ठ अभियंता के निलंबन के आदेश जारी होने के विरोध में कर्मचारी एकत्रित हुए और एचएसईबी वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव हरीश राणा के नेतृत्व में धरना दिया। इस दौरान हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान हरपाल सिंह भनवाला ने कहा कि जब तक बिजली निगम की ओर से निलंबन के आदेशों को वापस नहीं लिया जाएगा, वह अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए मजबूर होंगे।


इस दौरान यूनिट सचिव सुमेर, यूनिट प्रधान राकेश, सब डिवीजन प्रधान मदन मोहन, सब डिवीजन सचिव सतीश सिटी, यूनिट प्रधान अनिल कौशिक, समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed