फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Janwadi Mahila Samiti condemned the pulling of a woman's hijab.

Sonipat News: महिला का हिजाब खींचने पर जनवादी महिला समिति ने जताई निंदा

Sun, 21 Dec 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Janwadi Mahila Samiti condemned the pulling of a woman's hijab.
फोटो 08: सोनीपत में गोहाना रोड पर बैठक करती जनवादी महिला समिति की पदा​धिकारी। स्रोत: समिति
सोनीपत। जनवादी महिला समिति की पदाधिकारियों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने की निंदा की। जिला अध्यक्ष सृजावती ने कहा कि हिजाब आस्था, पहचान और व्यक्तिगत पसंद की अभिव्यक्ति है। किसी महिला के यह तय करने के अधिकार में दखल देना कि वह क्या पहनेंगी।
विज्ञापन

संविधान के अनुच्छेद 14, 19, 21 और 25 का उल्लंघन है। जनवादी महिला समिति की पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं को अपने पहनावे का फैसला करने का अधिकार उनकी गरिमा, स्वायत्तता और समानता का अभिन्न अंग है।
विज्ञापन

ऐसे अपमानजनक व्यवहार मुस्लिम महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक हाशिए पर धकेलने की स्थिति को और गहरा करता है। अनुशासन, एकरूपता के बहाने मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाना संस्थागत भेदभाव के अलावा और कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार तुरंत महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करते हुए स्पष्टीकरण जारी करें। किसी भी महिला या लड़की को उसके पहनावे के आधार पर शिक्षा या सार्वजनिक सेवाओं से वंचित न किया जाए। इस दौरान जिला सचिव शीला बुटाना, सह सचिव लक्ष्मी छिल्लर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed